नागपुर में महिला क्वारंटाइन
इबोला वायरस का अंदेशा

नागपुर/दि.28 – यहां अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर विदेशों से आए यात्रियों की स्क्रीनिंग दो दिनों से शुरु की गई है. इसी के तहत युगांडा से नागपुर पहुंची महिला के संदिग्ध लक्षण दिखाई देने से उसे क्वारंटाइन किया गया है. खबर में बताया गया कि, इबोला वायरस का अंदेशा प्राथमिक जांच में देखा गया. स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है. महिला को तुरंत आईसोलेशन वॉर्ड में दाखिल करने के साथ उनके सैम्पल जांच के लिए भेजे गए है. विमानतल और अस्पतालों में खबरदारी बरती जा रही है. इबोला में तेज बूखार, सिरदर्द, उलटी, डस्ट, कमजोरी के साथ आंतरिक व बाहरी रक्तस्त्राव के लक्षण रहते हैं.





