महाराष्ट्र केसरी सिकंदर शेख की कार का भीषण हादसा

हाईवे डिवाइडर से टकराई थार

सांगली /दि.10- महाराष्ट्र के प्रसिद्ध पहलवान और ‘महाराष्ट्र केसरी’ खिताब विजेता सिकंदर शेख की कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से खेल और कुश्ती जगत में चिंता का माहौल है.
सांगली जिले के कवठेमहांकाल तालुका में रत्नागिरी-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विठ्ठलवाडी गांव के पास उनकी महिंद्रा थार कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में वाहन के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, थार कार राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी, तभी विठ्ठलवाडी क्षेत्र में चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना के बाद मौके की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें कार को भारी नुकसान होता दिखाई दे रहा है.
* हादसे के कारणों की जांच जारी
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. चालक को झपकी आने, वाहन की गति अधिक होने या किसी तकनीकी खराबी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है. पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं.
* क्या कार में मौजूद थे सिकंदर शेख?
दुर्घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि हादसे के समय स्वयं सिकंदर शेख कार में मौजूद थे या नहीं. इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. हालांकि प्रारंभिक चर्चाओं के अनुसार, यदि सिकंदर शेख वाहन में थे भी, तो उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है. वाहन में सवार कुछ अन्य लोगों को मामूली चोटें लगने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
* पहले भी विवादों में रह चुके हैं सिकंदर
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सिकंदर शेख एक अन्य मामले को लेकर भी सुर्खियों में आए थे. पंजाब में दर्ज एक प्रकरण में उन्हें गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल बन गया था. हालांकि बाद में उन्होंने कुश्ती के अखाड़े में शानदार वापसी करते हुए कई महत्वपूर्ण मुकाबले जीते और अपनी पहचान फिर से मजबूत की. अब सड़क दुर्घटना की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थक और कुश्ती प्रेमी उनकी कुशलता की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल सभी की नजरें पुलिस जांच और आधिकारिक बयान पर टिकी हुई

Back to top button