नागपुर में पोहे की तरी को लेकर युवक की हत्या

नागपुर/ दि. 16- नागपुर में पोहे की तरी (रस) कपड़ों पर गिरने के मामूली विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. कलमना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. जानकारी के अनुसार पोहे की तरी एक युवक के कपड़ों पर गिर जाने के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि सात लोगों ने मिलकर युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया. मृतक की पहचान योगेश साहू के रूप में हुई है. आरोपियों ने सरेआम सड़क पर उसका पीछा कर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
कलमना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं और कुछ नाबालिग आरोपी भी शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

Back to top button