21 को विभागीय क्रीडा संकुल में भव्य योग शिविर

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन

अमरावती/दि.19- आगामी 21 जून को 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमरावती के जिला प्रशासन, क्रीडा व युवक सेवा अमरावती विभाग, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट एवं पंतजलि योग समिति सहित योग के क्षेत्र ें में कार्यरत विविध संगठनों के संयुक्त प्रयासों से स्थानीय मोर्शी रोड स्थित विभागीय क्रीडा संकुल में भव्य योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. 21 जून को सुबह 6 से 8 बजे तक आयोजित इस योग शिविर में संभागीय राजस्व आयुक्त नयना मुंडे, जिलाधीश आशीष येरेकर, माध्यमिक शिक्षाधिकारी प्रिया देशमुख व जिला क्रीडा अधिकारी गणेश जाधव बतौर प्रमुख अतिथि उपस्थित रहेंगे.
उक्त आशय की जानकारी देेते हुए भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी योगेश राठी सहित पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति, पतंजलि किसान सेवा समिति एवं युवा भारत संगठन के पदाधिकारी द्बारा सभी योग प्रेमियों से आगामी 21 जून को सुबह 6 से 8 बजे तक विभागीय क्रीडा संकुल में आयोजित होने जा रहे योगाभ्यास शिविर में हिस्सा लेने का आवाहन किया गया है.

Back to top button