नेरपिंगलाई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
जिला परिषद उच्च प्राथमिक उर्दू आदर्श विद्यालय का आयोजन

नेरपिंगलाई /दि.23– शासन के निर्देशों एवं संबंधित कार्यालय की सूचना के अनुसार जिला परिषद उच्च प्राथमिक उर्दू आदर्श विद्यालय, नेर पिंगलाई में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया.
इस अवसर पर सुबह 7 बजे से 8 बजे तक विद्यालय परिसर में योग सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्याध्यापक मोहम्मद अजीम अब्दुल हकीम ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के महत्व तथा दैनिक जीवन में योग के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इसके पश्चात शिक्षक रियाज अहमद ने निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, भुजंगासन एवं शवासन सहित अनुलोम-विलोम तथा कपालभाति जैसे प्राणायामों का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को अभ्यास कराया. विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग पर भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई तथा योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता संदेश के साथ हुआ. इस अवसर की स्मृति में कार्यक्रम की छायाचित्र भी संकलित किए गए.