वन्य प्राणियों के हमले में मृत्यू होने पर रिश्तेदार को नौकरी
वनमंत्री गणेश नाईक ने विधानसभा में की घोषणा

मुंबई /दि.24- वन्य प्राणियों के हमले में मृत्यू होने पर संबंधित नागरिक के रिश्तेदार को कायमस्वरूपी नौकरी देनेबाबत का प्रस्ताव तैयार किया गया है. मंत्रीमंडल की मंजूरी के बाद इस पर अंमल किया जाएगा, ऐसी घोषणा वनमंत्री गणेश नाईक ने विधानसभा में की. इसके अलावा वन्य प्राणियों को खाद्य मिलने के लिए पोल्ट्री फार्म के पैटर्न पर रैबिट फार्म तैयार करने की घोषणा भी उन्होंने की.
अतुल भातखलकर, सुधीर मुनगंटीवार, विजय वडेट्टीवाल समेत अन्य सदस्यों की ध्यानाकर्षण सुचना पर जवाब देते हुए वनमंत्री गणेश नाईक ने विविध घोषणा की. जंगल की क्षमता में बाघ रखना आवश्यक है. जंगल की क्षमता से अधिक चारगुना बाघ होंगे तो वह बाहर आकर नागरिकों पर हमले करेंगे, ऐसा काँग्रेस के विजय वडेट्टीवार ने कहा. इस पर गणेश नाईक ने कहा कि आगामी 42 माह में ताडोबा के पैटर्न पर प्रत्येक जिले में अभयारण्य किया जाएगा. इसमें 450 बाघ स्थानांतरीत किए जाएंगे.
* पोल्ट्री जैसा रैबिट फार्म
शरद पवार गुट के जयंत पाटिल ने जंगल में तृणभक्षी प्राणियों की संख्या बढने की आवश्यकता कही. इस पर पोल्ट्री फार्म के पैटर्न पर रैबिट फार्म तैयार कर हिरणों की प्रजाति तेजी से बढाई जाएगी. ऐसा मंत्री गणेश नाईक ने कहा.





