कार और ट्रक के बीच भिडंत में दो लोगों की मौत

नागपुर-मुंबई कॉरिडोर पर भीषण दुर्घटना, तीन लोग घायल

बुलढाणा/दि.24- समृध्दी महामार्ग पर फिर से एक भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यू हो गई. नागपुर से मुंबई की तरफ जानेवाले फॉर्च्युनर कार सामने दौड रहे ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में छत्रपती संभाजीनगर निवासी डॉक्टर व उसकी पत्नी की घटनास्थल पर ही मृत्यू हो गई. जबकि उसकी बेटी, बेटा और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. मंगलवार को तडके किनगावराजा थाना क्षेत्र के चैनल नंबर 326.5 पर यह भीषण दुर्घटना हुई.
जानकारी के मुताबिक एमएच-20/एचएन-6768 क्रमांक की कार नागपुर से मुंबई की तरफ जा रही थी. तब सामने दौड रहे ट्रक क्रमांक एनएच-01/एडी-4981 के साथ जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घना इतनी भीषण थी कि कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. इस दुर्घटना में डॉ. सैय्यद आसीफ सैय्यद उमर (52) और उसकी पत्नी ृुगुलसीतान बी सैय्यद आसीफ (45) की घटनास्थल पर ही मृत्यू हो गई. जबकि नबा सैय्यद आसीफ (18), सैय्यद अजबमाज सैय्यद आसीफ (25) और वाहन चालक शेख साजीद शेख फरीद (36) गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही समृध्दी महामार्ग उपकेंद्र सिंदखेडराजा के पुलिस निरीक्षक सुनील सोलंके अपने दल के साथ घटनास्थल आ पहुंचे. साथ ही 108 रूग्णवाहिका दल ने घायलों को तत्काल सिंदखेडराजा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए जालना रेफर किया गया. ट्रक चालक मोहम्मद इजराउल हक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ट्रक मुंबई की दिशा में जा रहा तब पिछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद दोनों वाहन महामार्ग के बिचोबिच फंस जाने से कुछ समय के लिए यातायात ठप्प हो गया था. पुलिस ने तत्काल वाहन हटाकर दुसरबीड टोलनाका पर खडे कर दिया और यातायात सुचारू कर दिया. समृध्दि महामार्ग पर दुर्घटनाओं की श्रृंखला अभी भी जारी है. विशेष बात यह रही कि पिछे से होनेवाली टक्कर की बढती दुर्घटनाओं के कारण रफ्तार, चालक की थकान और सुरक्षित वाहन चलाने बाबत प्रश्न निर्माण हो गया है.

Back to top button