1 अगस्त को अमरावती आयेंगे तुकाराम मुंढे व विश्वास नागरे पाटील
दोनों वरिष्ठ अधिकारी करेंगे स्थानीय विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

* मिशन आएएएस के कार्यक्रम में रहेंगे उपस्थित
* पोटे कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में होगा कार्यक्रम
अमरावती/दि.24- अपनी अनुठी कार्यशैली के चलते हमेशा ही चर्चित रहने के साथ-साथ आम जनमानस में बेहत लोकप्रिय रहनेवाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व इस समय एफडीए आयुक्त के तौर पर पदस्थ तुकाराम मुंढे व्दारा भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी व गत रोज ही नागपुर शहर पुलिस आयुक्त के तौर पर पदभार संभालनेवाले विश्वास नागरे पाटील आगामी 1 अगस्त को एक साथ अमरावती के दौरे पर आनेवाले है. भारतीय प्रशासनिक एवं भारतीय पुलिस सेवा के इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का यह दौरा मिशन आयएएस के निमंत्रण पर होने जा रहा है.
जानकारी के अनुसार स्पर्धा परिक्षा की तैयारी करनेवाली विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने हेतू सतत प्रयासरत रहनेवाली मिशन आयएएस अकादमी व्दारा आगामी 1 अगस्त को स्थानिय पी.आर. पोटे पाटील एज्युकेशनल ग्रुप के स्वामी विवेकानंद सभागार में एक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. करीब 10 हजार की आसन क्षमता रहनेवाले इस सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होनेवाले विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने हेतू एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे तथा नागपुर के शहर पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील को मिशन आयएएस अकादमी व्दारा आमंत्रित किया गया है. खास बात यह भी है कि, दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मिशन आयएएस अकादमी के इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए 1 अगस्त को आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए अपनी स्विकृती दे दी है. जिसके चलते मिशन आयएएस अकादमी के पदाधिकारियों व कार्यक्रम के संयोजकों में उत्साह का वातावरण है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मिशन आयएएस अकादमी के संचालक प्रा. नरेशचंद्र काठोले ने बताया कि, उन्होंने हाल ही में एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे से मुलाकात करते हुए उन्हें अमरावती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया था. जिसे मुंढे ने स्वीकार भी किया था. वहीं गत रोज ही नागपुर के शहर पुलिस आयुक्त के तौर पर अपना पदभार संभालनेवाले आयपीएस अधिकारी विश्वास नागरे पाटील से उन्होंने आज नागपुर जाकर मुलाकात की और उन्हें मिशन आयएएस के बारे में जानकारी देते हुए अमरावती में आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया. जिसे नागरे पाटील ने स्वीकार भी किया है.दोनों अधिकारी की ओर से स्वीकृती मिलते ही मिशन आयएएस ने अपना कार्यक्रम 1 अगस्त को पोटे कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित करने का निर्णय लिया, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इन दोनों अधिकारियों का उद्बबोधन सुनने का लाभ मिल सके. इसके साथ ही प्रा. नरेशचंद्र काठोले ने बताया कि, आगामी 1 अगस्त को आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू मिशन आयएएस के पदाधिकारियों व्दारा अभी से तैयारियां करने शुरू कर दी है. जिसके तहत आज से ही पूर्व नियोजन बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है.





