11 किमी पैदल चले, 38 सीढीयां चढकर किया तिरुपति बालाजी दर्शन
सांसद श्रीकांत शिंदे और ओमराजे निंबालकर की विशेष पदयात्रा

तिरुपति /दि.27- केंद्र सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे और सांसद ओमराजे निंबाळकर ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए. दोनों नेताओं ने तिरुपति से तिरुमला तक लगभग 11 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए.
जानकारी के अनुसार, दोनों सांसदों ने 25 जून की रात करीब 10 बजे पदयात्रा शुरू की और तड़के 2.30 बजे तक लगभग 3,800 सीढ़ियां चढ़कर तिरुमला पहुंचे. इसके बाद उन्होंने प्रातःकाल भगवान श्री वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. इस पदयात्रा की जानकारी पहलवान चंद्रहार पाटील ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की. उन्होंने बताया कि दोनों सांसदों ने पारंपरिक श्रद्धा के साथ पैदल यात्रा पूरी कर भगवान बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया. केंद्र में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच दोनों सांसदों की यह धार्मिक यात्रा राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है. हालांकि, इस यात्रा को पूरी तरह धार्मिक और व्यक्तिगत आस्था से जुड़ा बताया जा रहा है.





