श्रीलंका की पहली पारी 308 रनों पर सिमट गई।
वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने 3 विकेट लिए और धनंजय डी सिल्वा ने शतक जड़ा

मुंबई/दि.27- श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में 308 रन बनाए हैं। गुरुवार को मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज अपना खाता भी नहीं खोल पाई। टीम के सलामी बल्लेबाज नाबाद लौटे हैं। तीसरे सत्र में कैरेबियाई पारी की पहली गेंद खत्म होने के बाद अंपायरों ने बेल्स निकाल दीं। सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल 6 गेंदें खेलकर नाबाद रहे, जबकि ब्रैंडन किंग ने एक भी गेंद का सामना नहीं किया। इससे पहले, जेडन सील्स ने श्रीलंकाई टीम का आखिरी विकेट लिया। उन्होंने असिथा फर्नांडो को अल्जारी जोसेफ के हाथों कैच कराया। सील्स को श्रीलंकाई पारी में केवल एक विकेट मिला। श्रीलंका की खराब शुरुआत, 50 के अंदर 3 विकेट गिरे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। टीम ने 50 रन के अंदर ही 3 विकेट गंवा दिए थे। केमार रोच ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पाथुम निसंका को 2 रन पर पवेलियन भेज दिया। उसके बाद 10वें ओवर में अल्जारी जोसेफ ने निशान मदुष्का (23 रन) और कामिंदु मेंडिस (शून्य) को लगातार गेंदों पर आउट किया। चंडीमल और डी सिल्वा ने संभाली पारी निसंका के आउट होने के बाद क्रीज पर आए दिनेश चंडीमल ने धनंजय डी सिल्वा के साथ पारी संभाली। दोनों ने 94 गेंदों में 68 रनों की साझेदारी की। चंडीमल चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें शमार जोसेफ ने बोल्ड किया। चंडीमल ने 67 गेंदों में 54 रन बनाए और अपनी पारी में 8 चौके जड़े। डी सिल्वा का शतक, स्कोर 250 के पार 110 के स्कोर पर चंडीमल का विकेट गिरने के बाद धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंका की पारी को 250 के पार पहुंचाया। डी सिल्वा ने 168 गेंदों में 120 रनों की शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 17 चौके लगाए। उन्होंने निचली क्रम के बल्लेबाजों के साथ दो अर्धशतकीय साझेदारियां कीं। इसमें सोनल दिनुरा (43 रन) के साथ 150 गेंदों में 99 रन और मिलन रत्नायके के साथ 85 गेंदों में 64 रनों की साझेदारी शामिल रही। गेब्रियल ने सबसे ज्यादा विकेट लिए, 3 गेंदबाजों को मिले 2-2 विकेट वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन गेब्रियल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा, तीन अन्य गेंदबाजों ने 2-2 विकेट लिए, जिनमें केमार रोच, अल्जारी जोसेफ और शमार जोसेफ शामिल हैं। जेडन सील्स को एक विकेट मिला।





