देश, व्यापार में योगदान देने के साथ विद्यार्थी जीवन में ही परिवार का नाम रोशन करें

महापौर श्रीचंद तेजवानी का प्रतिपादन

* स्व. ब्रिजलाल आडवानी की पावन स्मृति में पज्य पंचायत कंवर नगर द्बारा 10 वीं, 12 वीं के विद्यार्थियों का सत्कार समारोह
अमरावती/दि.29- सिंधी समाज एक व्यापारी क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देनेवाला समाज है. समाज का हर व्यक्ति व्यापार की दृष्टि से विचार कर अपने करियर का चयन करता हैं. कुछ परिवार के व्यापार से जुडते है, तो कुछ अपना बिजनेस शुरू करने की कोशिश करते हैं. लेकिन देश और व्यापार में योगदान देनेवाले इस सिंधी समाज का विद्यार्थी ऐसा कार्य करे, जिससे उनका और उनके परिवार का नाम रोशन हो सके. सालो तक उनके परिवार के बच्चों द्बारा दिए गये योगदान के लिए उन्हें याद किया जाए. इस प्रकार का कार्य कर अपने जीवन को सार्थक बनाने का प्रयास करने का आवाहन महापौर श्रीचंद तेजवानी ने किया.
स्थानीय एमआयडीसी मार्ग पर स्थित होटल राजमहल में रविवार को स्व. ब्रिजलाल कीमतराम आडवानी की पावन स्मृति में पूज्य पंचायत कंवर नगर की ओर से कक्षा 10 वीं, 12 वीं समेत अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करनेवाले विद्यार्थियों को समाज द्बारा सम्मानित किया गया. इस अवसर पर अतिथि के रूप में वे बोल रहे थे.
कार्यक्रम में पार्षद महेश मूलचंदानी, प्रा. प्रशांत वानखडे, प्रदीप हिवसे, प्रीति रेवणे, पूज्य पंचायत कंवर नगर के अध्यक्ष संतोष सबलानी, पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद कुकरेजा, उपाध्यक्ष जगदीश छतवानी, पंडित महेश शर्मा, शिवधारा के स्वामी गौतमलाल आडवानी परिवार के हरीशलाल आडवानी, शंकरलाल आडवानी, सुनील आडवानी, राजकुमार आडवानी, सावित्री आडवानी, भावेश आडवानी, डॉ. रोमा बजाज आदि प्रमुखता से उपस्थित थे.
महापौर श्रीचंद तेजवानी ने कहा कि आज जिन विद्यार्थियों का सत्कार किया जा रहा है. वे देश और व्यापार समेत विविध क्षेत्र का भविष्य है. इस भविष्य को शुभकामनाए देते हुए बधाई देते हैं. वे आनेवाले समय में बेहतरीन कार्य करते रहें, यह शुभकामनाएं देते हैं. मनपा शिक्षा समिति सभापति प्रीति रेवने ने कहा कि संत साई झूलेलाल साहिब ने हमेशा ही मानवता व सेवा को महत्व दिया है. उनकी शिक्षा को अपनाकर हम भी समाज, परिवार व खुद के विकास के लिए शिक्षा का इस्तेमाल करेंगे तो ही हम अपने सपनों का साकार करते हुए अन्य का भला कर सकते हैं. मैं पेशे से वकील हूं. लेकिन मैं आज जिस मकाम पर आई हूं, वह मुझे आनेवाले समय में आगे बढने के लिए प्रेरित करता रहेगा. जैसे आज का यह सत्कार समारोह आपको कर रहा हैं. स्वामी गौतमलाल ने कहा कि, जीवन में सफलता व असफलता का दौर चलता रहता है. लेकिन हमें इनमें से किसी को भी अपने उपर हावी नहीं होने देना चाहिए . क्योंकि यह हमें अहंकार, घमंड की ओर ले जाने के लिए प्रेरित करता है. अपनी सफलता के साथ परिवार का नाम रोशन करने की कोशिश करें तो आनेवाले समय में हर उस व्यक्त को मंजिल मिलेगी , जो इसे अपना और परिवार का भविष्य समझकर कार्य करता रहेगा. पूज्य पंचायत कंवर नगर के अध्यक्ष संतोष सबलानी ने कहा कि हर साल पंचायत की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस वर्ष भी यह कार्यक्रम उत्साह के साथ लिया गया. कार्यक्रम में माता-पिता के साथ जब बच्चों का सत्कार होता है तो उनका सम्मान बढता है. हमें केवल बच्चों को ही नहीं पूरे परिवार को समाज से जोडना है. इसलिए आनेवाले समय में पढाई करों. लेकिन परिवार और माता-पिता का नाम रोशन करने के लिए करो, ऐसा आवाहन उन्होंने किया.
कार्यक्रम का संचालन संत कंवरराम विद्यालय की प्राचार्य मंजू आडवानी ने तथा आभार पूज्य पंचायत कंवर नगर के कोषाध्यक्ष एड. अनिल आडवानी ने माना. इस कार्यक्रम को सफल बनाने प्रोजेक्ट डायरेक्टर सचिव राजा नानवानी व कोषाध्यक्ष एड. अनिल आडवानी, ज्योति कुकरेजा के साथ पंचायत के सदस्य अध्यक्ष संतोष सबलानी, उपाध्यक्ष राजेश शादी, जगदीश छतवानी, बलदेव बजाज, मुकेश हरवानी, सहसचिव सुनील शादी, विशाल राजानी, सदस्य मुकेश बख्तार, अनुप हरवानी, इंदरलाल दीपवानी, पूर्व अध्यक्ष रोशनलाल हबलानी समेत सभी सदस्यों ने अथक परिश्रम लिए. इस अवसर पर बडी संख्या में बच्चे व अभिभावकों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम की शुरूआत संत कंवरराम साहिब व माता सरस्वती पूजन तथा दीप प्रज्वलन से की गई. पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया. इस कार्यक्रम के माध्यम से ‘एक पेड अपनी मां के नाम’ लगाने का आवाहन किया गया. कार्यक्रम में वंशिका हरवानी तथा परमानंद मोटवानी ने उपस्थित विद्यार्थियों को मोटिवेशनल स्पीच देकर उन्हें भविष्य में किस प्रकार अपने करियर का चयन करना चाहिए. इसकी जानकारी देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी.

* ये बच्चे हुए सम्मानित
पूज्य पंचायत कंवर नगर की ओर से आयोजित सत्कार समारोह में सभी विद्यार्थियों को स्मृतिचिन्ह, पुष्पगुच्छ, प्रमाणपत्र व भेटवस्तु देकर सम्मानित किया गया. इनमें कक्षा 10 वीं के 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त एंजल चांदवानी, मनव सावलानी, इशिका तेहलानी, तानिया पोपटानी, गुरूप्रीत शादी, वंदिता नानवानी, तरूण कुकरेजा, लवली छावानी, प्रीत खत्री, हर्ष नानवानी, विराट शादी, हर्षित मंधान, राशि भारानी, प्राची बत्रा, भक्ति बत्रा, रिशिका झांबानी, पराग नानवानी, भावेश राजानी, मनजीत भारानी, वरूण केशवानी, तमन्ना केवलरामानी, कक्षा 10 वीं की दर्शिका हरवानी, अनुश्री किंगरानी, निशिका चावला, खुशी हरवानी का समावेश रहा. इसके अलावा पायलेट की ट्रेनिंग पूर्ण कर चुकी पायल जगवानी, सीए बने तनिष्का थारानी, मिहिर खत्री, फिजीओथेरेपिस्ट युक्ता बुधवानी, दिव्या सोजरानी, पलाश झांबानी, डॉ. रोमा बजाज को भी सम्मानित किया गया.

 

 

Back to top button