चिखलदरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सहदेव बेलकर की नियुक्ति

तहसील में हर्ष का वातावरण

चिखलदरा/दि.30   संगठन सृजन अभियान के तहत महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निरीक्षकों ने प्रदेश के जिलो में भेंट देकर जिलास्तरिय नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा कर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए प्रदेश कार्यालय से सिफारिश की. इसी श्रृंखला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के निर्देशानुसार चिखलदरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सहदेव जिजाबा बेलकर की नियुक्ति की गई.
सहदेव बेलकर पहले भी चिखलदरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके है. उनके कार्यो की दखल लेकर उन्हें दुबारा इस पद पर नियुक्त किया गया है. उनकी दोबारा नियुक्ति पर चिखलदरा तहसील में हर्ष का वातावरण है और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.
सहदेव बेलकर ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि, प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा जो जवाबदारी मुझे सौंपी गई है, उसका मैं सम्मान करते हुए तहसील के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी के बुनियादी संगठन को मजबूत करुंगा और मेलघाट में पार्टी का विस्तार ही मेरी प्राथमिकता रहेगी. सहदेव बेलकर की चिखलदरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्ति से मेलघाट में पार्टी संगठन और भी अधिक मजबूत होगा, ऐसी भावना व्यक्त की जा रही है.

 

Back to top button