नकली दवाई बिक्री करने वाले गिरोह पर लगेगा ‘मकोका’

अन्न व औषध प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवाल की विधानसभा में घोषणा

मुंबई /दि.1– राज्य में नकली इंजेक्शन व दवाई की बिक्री करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ राज्य सरकार अब कडे कदम उठाने वाला है. रिलायंस लाईफ साइंसेस नाम से नकली ‘अल्ब्यूरेल’ इंजेक्शन बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. इस प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए दोषियों पर सीधे ‘मकोका’ के तहत कार्रवाई करने की जानकारी राज्य के अन्न व औषध प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवाल ने विधान परिषद में दी.
नकली दवाई के कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए औषध नियमानुसार प्राइमरी पैकेजिंग पर ‘क्यूआर कोड’ रहना अनिवार्य किया गया है. विधायक श्रीकांत भारतीय, विक्रांत पाटिल, चित्रा वाघ द्वारा पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए झिरवाल ने यह जानकारी दी. पुणे के मैत्री फार्मास्युटीकल्स व श्रीराम हेल्थ केयर में ‘अल्ब्यूरेल’ 20 प्रतिशत इंजेक्शन का माल नकली रहने की बात प्रयोगशाला की रिपोर्ट में उजागर हुई. नागपुर के हितांशी फार्मास्युटीकल्स के छाते में भी ऐसा ही नकली माल बरामद हुआ.

* मकोका लगा तो आरोपियों की जमानत असंभव
‘मकोका’ यह प्रमुख रुप से संगठित अपराध खत्म करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसमें आरोपियों को जमानत मिलना काफी कठीन रहता है और सजा भी कडी रहती है. मरीजों की जान से खेलने वाले नकली दवाईयों के प्रकरण में मकोका लगा तो इस रैकेट पर रोक लगेगी और अपराधियों में वचक निर्माण होगा.

Back to top button