बबलू गायकवाड़ को सर्वश्रेष्ठ प्रकाश डिजाइन का पुरस्कार
नागपुर में आयोजित 64वें महाराष्ट्र राज्य नाट्य महोत्सव में मिला यह सम्मान

अमरावती/दि.1– 64वें महाराष्ट्र राज्य नाट्य महोत्सव के अंतर्गत आयोजित 64वीं महाराष्ट्र राज्य शौकिया मराठी नाटक प्रतियोगिता (प्रारंभिक दौर), 22वीं महाराष्ट्र राज्य बाल नाटक प्रतियोगिता (प्रारंभिक दौर) तथा प्रथम मराठी एकांकी नाटक प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में कलाकारों को सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर बबलू गायकवाड़ को वर्ष 2025-26 की 64वीं महाराष्ट्र राज्य शौकिया मराठी नाटक प्रतियोगिता (प्रारंभिक दौर) में विश्वामित्र शैक्षणिक विकास एवं बहुउद्देशीय संस्थान, बुलढाणा द्वारा प्रस्तुत मराठी नाटक डोले नेसिलेला अर्जुन के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रकाश (लाइटिंग) डिजाइन का पुरस्कार प्रदान किया गया. यह सम्मान महाराष्ट्र शासन के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा दिया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार तथा डॉ. किरण कुलकर्णी (आईपीएस) सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे. बबलू गायकवाड़ की इस उपलब्धि पर रंगकर्मियों एवं कला जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.





