एसीपी बचाटे के सेवानिवृत्ति के बाद कैलाश पुंडकर को क्राईम ब्रांच की जिम्मेदारी

तीन अन्य एसीपी को सौंपे शहर के विभाग

अमरावती/दि.1 – क्राईम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त शिवाजी बचाटे मंगलवार 30 जून को सेवानिवृत्त हो गये. उनके सेवानिवृत्ति के बाद पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने उनके रिक्त हुए पद पर एसीपी कैलाश पुंडकर की नियुक्ति की है. क्राईम ब्रांच की उन्हें जिम्मेदारी सौंपने के बाद पदोन्नति पर यहां पहुंचे दो सहायक आयुक्त समेत तीन लोगों को शहर के विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
जानकारी के मुताबिक क्राईम ब्रांच में कार्यरत शिवाजीराव बचाटे मंगलवार 30 जून को सेवानिवृत्त हो गये. उन्हें शाम को आयोजित समारोह में भावभिनी विदाई दी गई. पश्चात पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने एसीपी कैलाश पुंडकर को क्राईम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी है. इसके अलावा पदोन्नति पर अमरावती पहुंचे सहायक पुलिस आयुक्त दिलीप वडगावकर को प्रशासन के अलावा नियंत्रण कक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. इसी तरह एसीपी नीलेश ब्राह्मणे को गाडगे नगर विभाग और श्रीमती नयन अलुरकर को फ्रेजरपुरा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Back to top button