शतकीय मानवंदना रथयात्रा के आयोजन समिति की बैठक संपन्न

अमरावती/दि.4- सर्किट हाउस में भीमा कोरेगांव से अमरावती सर्किट हाउस से भीमा कोरेगांव से अमरावती शतकीय मानवंदना रथ निकालने में संबंधित पहली ही बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में सरसेनापति सिध्दनाक महार के वशंज मिलिंद इनामदार उपस्थित थे. कार्यकम की रूपरेखा निर्धारित की गई. 1 जनवरी 2027 की सुबह 9 बजे भदंत ज्ञानज्योति महास्थवीर की उपस्थिति में रथयात्रा प्रारंभ होगी. 13 जनवरी 2027 को मानवंदना पर्यटन स्थल अडगाव खुर्द बेलोरा विमानतल के पास अमरावती में कार्यक्रम का समापन होगा. इस स्थान पर भव्य दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. आनेवाले रथ पर भीम कोरेगांव में मिट्टी के सोने के कलश में और भीमा नदी का पानी व 1818 की लडाई में सिध्दनाथ महार ने उपयोग किए चिलखत अन्य सामग्री भी इस रथ पर प्रदर्शनी के रूप में रखी गई है और उस रथ का प्रत्येक तहसील में स्वागत किया जायेगा.
इस समय विशेषकर मिलिंद इनामदार सरकार ने माणगांव परिषद विषय में जानकारी दी और वशंज होने का बताया और अमरावती में यह जो ऐतिहासिक प्रोग्राम हो रहे है इसमें वे स्वयं विजय रथ के साथ रहेेंगे. जिसमें पूर्व सैनिक संगठन के 500 सैनिक व समता सैनिक दल के 500 सैनिक व उपासक-उपशिका तथा भंते गण रथ के साथ रहेंगे. रथ यात्रा में 100% ेसे अधिक गाडियों का ताफा साथ रहेंगे, ऐसी जानकारी अनिल डोंगरदिवे बुलढाणा ने दी. व संपूर्ण रथयात्रा का मैनेजमेट यह विजय सूर्यवंशी संभालेंगे . उन्होेंने बताया कि प्रत्येक तहसील लेव्हल पर समान्वय समिति गठित कर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न करें.
इस बैठक में प्रमुख आयोजक कैलास मोरे, वसंतराव गवई, रामभाउ पाटिल, किशोर सरदार, कैप्टन कमलेश्वर, दाभाडे, सतीश नाईक, अंबादास वानखडे, श्रीनिवास मनोरे, व्ही. एम. वानखडे, सुभाष गावंडेे, बी. आर. धाकडे, समाधान वानखडे, अरूण इंगोले, रविन्द्र मोहोल, प्रकाश खरूलेे, भोजराज सोमकुवर, मनोज वानखडे, सुखदेवराव ढोके, प्रशांत तायडे, प्रकाश ढोणे, कांचन ताई आडोडे, मुुकेश तलवारे, सुषमा वर्दे, संतोष नागरकर, निर्मल सरदार, सुमित्रा गजभिये, राजकन्या मेश्राम, सविता गाले, संघमित्रा खोब्रागडे उपस्थित थे.

Back to top button