विद्या भारती महाविद्यालय में शालेय प्रवेशोत्सव का उत्साह से आयोजन

अमरावती/दि.4- विद्याभारती शैक्षणिक मंडल कैम्प द्बारा संचालित विद्याभारती माध्यमिक विद्यालय, पत्रकार कॉलनी में शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए विद्यार्थी प्रवेशोत्सव बडे उत्साह से संपन्न हुआ. विद्यालय में आनेवाले प्रत्येक विद्यार्थी व पालकों के मुख्याध्यापक एस. बी. राजपूत, पर्यवेक्षक एस.आर. कडू, ज्येष्ठ शिक्षिका आर.व्ही. साउरकर, कु. ए.डी. कोल्हटकर, एस.एस. यादव अन्य शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति में गुलाब पुष्प देकर स्वागत किया गया. इस समय सभी विद्यार्थी ख्ाुश दिखाई दिए. उसके बाद दोपहर सलाम मुंबई फाउंडेशन शिक्षा विभाग, आरोग्य विभाग और राष्ट्रीय तंबाखू नियंत्रण कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में तंबाखुमुक्त शाला अभियान अंतर्गत तंबाखू विरोधी जनजागृति रैली का पोस्टर प्रदर्शन का आयोजन किया गया तथा ‘स्काउट- गाईड’ पथक अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया.

Back to top button