महाराष्ट्र में मुसलाधार बारिश ने मचाया हाहाकार

मुंबई व पुणे का आपसी संपर्क टूटा, रेलवे ट्रैक व एक्सप्रेस वे बंद

* तेज आंधी तुफान के चलते मुंबई में एक ही दिन के दौरान 350 पेड उखडे
* लगातार तीन दिनों से मौसम दिखा रहा रौद्र रूप, सरकार व प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट
* स्कूल और कॉलेजों में छूट्टी, सरकारी कार्यालयों में हाफ डे, निजी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम
* हर ओर जलजमाव के चलते आम जनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त
* सरकार ने नागरिकों से घर पर रहने पर किया आवाहन
मुंबई / पुणे/दि.6- इस समय राज्य में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है तथा विगत तीन दिनों से मुंबई व पुणे सहीत राज्य के कई इलाकों में जमाजम बारिश हो रही है. परंतु मुंबई एवं पुणे में बारिश ने रौद्र रूप धारण कर लिया है. जिससे दोनों शहरों में हाहाकार वाली स्थिती बन गई है. साथ ही साथ लगातार हो रही मूसलाधार बारीश के चलते मुंबई व पुणे के बीच संपर्क पूरी तरह से टूट गया है और रास्ते व रेलवे यातायात भी पूरी तरह से ठप हो गए है. तेज आंधी तुफान व अतीवृष्टी के चलते मुंबई में स्कूल व कॉलेजों को पहले ही अवकाश घोषित कर दिया गया. वहीं सरकारी कार्यालयों में हाफ डे घोषित करते हुए निजी कार्यालयों के लिए वर्क फ्रॉम होम का पालन करने हेतु कहा गया है. इन सबके साथ ही आम नागरिकों से अगले दो-तीन दिनों के दौरान घर पर ही रहने तथा कहीं भी बाहर नहीं निकलने की अपिल जारी की गई है. इन सबके साथ ही जिला व राज्य आपदा प्रबंधन टीम को हाईअलर्ट पर रखा गया. सरकार पूरे हालात पर गंभीरता पूर्वक नजर रखे हुए है तथा स्थिती से निपटने हेतु प्रशासन को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए जा रहे.
* सीएम फडणवीस ने की पर्यटन टालने की अपिल
राज्य में अचानक पैदा हुए भीषण हालात पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई में मानसून के सिजन दौरान करीब 800 पेड उखडकर गिरते है. परंतु कल एक ही दिन के दौरान लगभग 350 पेड उखडकर गिरे. चुंकि इस समय बारिश के साथ-साथ तेज आंधी तुफान भी है. इसके चलते हालात कुछ हद तक बेकाबू नजर आ रहे है. साथ ही सीएम फडणवीस ने बताया कि, आज का दिन और भी अधिक गंभीर है और दोपहर के बाद 70 से 90 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं बहेगी. जिसका पेडों पर विपरित परिणाम होगा. इसके चलते नागरिकों ने बेहद सजग व सतर्क रहना चाहिए. साथ ही इस दौरान पर्यटन को टालते हुए अपने-अपने स्थान पर सुरक्षित रहना चाहिए.
* मुंबई मनपा ने जारी किया हाईअलर्ट
एक ओर सडक और रेलवे यातायात मूसलाधार बारिश की वजह से जमकर प्रभावित हुए. वहीं दूसरी ओर मुंबई महानगरपालिका ने अपने कार्यक्षेत्र अंतर्गत हाईअलर्ट जारी किया है. मुंबई में विगत तीन दिनों से लगातार पानी बरस रहा है. जिसके चलते अंधेरी सबवे में पानी भर गया है. जिसकी वजह से अंधेरी सब वे में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया. उधर मुंबई उपनगर के विरार में मुसलाधार बारिश की वजह से कई इलाके जलमग्न हो गए है. साथ ही भाईंदर की खाडी पर पश्चिम रेलवे मार्ग पर लगे लोहे के रेलिंग उखडकर टूट जाने के चलते परिसर में सुरक्षा का मसला गंभीर हो गया है. नालासोपारा एवं वसई के दौरान वेस्टर्न रेलवे की लोकल सेवा ठप हो गई है. जिसकी वजह से यात्रियों को रेलवे पटरियों पर पैदल चलते हुए आगे का सफर तय करना पड रहा है.
पुणे जिले के मावल तहसील अंतर्गत पाटनगाव में मुसलाधार बारिश के बिच एक घर पर चट्टान सरककर आ गिरी. जिसके चलते घर में रहनेवाले परिवार के सभी सदस्य मलबे के निचे डब गए.
* मुंबई-गोवा महामार्ग पर चट्टान टूटकर गिरी
मुंबई-गोवा महामार्ग पर पहाडी चट्टान टूटकर गिर पडी. जिसके चलते इस महामार्ग पर विगत 24 घंटों से वाहनोें की आवाजाही पूरी तरह ठप है तथा महामार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे है.
* जांभली लघु प्रकल्प लबालब, 502 घमी पानी छोडने की नौबत
सातारा जिले की वाई तहसील अंतर्गत जांभली लघु पाटबंधारे तालाब 100 फिसद भर गया है. जिसके चलते नदी में प्रतिसेकंड 502 घनमीटर पानी छोडा जा रहा है. चुंकि इस पानी का प्रवाह सिधे घोमबांध में जाता है. जिसके चलते इस जलनिकासी का फिलहाल कोई खतरा नहीं है
* आषाढ वारी पर बारिश का संकट, प्रशासन ने वारकरियों को आने से रोका
इस समय राज्यभर में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है तथा कोकण, मुंबई, पुणे, ठाणे, रायगड व घाटमाथा क्षेत्रों में हालात गंभीर हो गए. आलंदी में इंद्रायणी नदी ने खतरे के निशान को पार कर लिया है और इस समय इंद्रायणी नदी में जबरदस्त बाढ आई हुई है. जिसके चलते नदी पर बनाए गए चारों पूल पानी के निचे डूब गए है और आलंदी का का शेष क्षेत्रों से संपर्क पूरी तरह से टूट गया है. इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आषढ वारी हेतु निकले वारकरियों को अपने-अपने स्थान पर सुरक्षित रूक जाने तथा भाविकों और नागरिकों से इस समय आलंदी नहीं आने का आवाहन किया है. वहीं दूसरी ओर मुंबई-पुणे मार्ग पर चट्टाण टूट कर गिर जाने की वजह से एसटी सेवा को बंद कर दिया गया है. लगभग यहीं स्थिती राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी है.
* स्कूल-कॉलेजों सहित सरकारी व निजी कार्यालयों में सन्नाटा
राज्य भर में शुरू रहनेवाली मूसलाधार बारिश की वजह से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है तथा कई स्थानों पर सडक, पूल व महामार्ग पानी में डूबकर बंद हो गया है. इस बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई महानगर क्षेत्र सहित कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही मुंबई शहर व उपनगरीय क्षेत्रों के सभी स्कूलों व कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया. साथ ही अत्यावश्यक सेवाओं के अलावा अन्य सभी सरकारी व अर्धसरकारी महकमों में दोपहर के बाद आधे दिन की छुट्टी दे दी गई है. जबकि निजी कार्यालयों को वर्क फ्रॉम होम के जरिए काम करने का निर्देश दिया गया. जिसके चलते सभी स्कूलों व कॉलेजों सहित सरकारी व निजी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है.


डेक्कन क्विन व इंद्रायणी सहित 16 रेलगाडियां रद्द, कर्जत-लोणावला घाट में चट्टान टूटी
पुणे सहीत पूरे घाटमाथा परिसर में मूसलाधार बारीश हो रही है. जिसका सर्वाधित असर रेलवे यातायात पर पडा है. कर्जत-लोणावला के बिच रहनेवाले घाट सेक्शन में हातुरवाडी-मंकी हिल के बिच पहाडी चट्टान टूट कर गिर पडी. जिसकी वजह से रेलवे ट्रैक पर बडे पैमाने पर मिट्टी व पत्थर का डेर जमा हो गया. इसकी वजह से मुंबई-पुणे के बिच रेलगाडियों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई. जिसे ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर मुंबई-पुणे डेक्कन क्विन, सिंहगड एक्सप्रेस, इंद्रायणी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रगती एक्सप्रेस जैसी 16 रेलगाडियों को रद्द कर दिया गया है.


* पुणे जिले में भी रेड अलर्ट, सभी शालाएं बंद
जहां एक ओर मुंबई में सभी सरकारी व निजी शालाओं को अवकाश घोषित करते हुए 6 जुलाई से होनेवाली सभी परिक्षाओं को आगे ढकेलने का निर्णय लिया गया है. वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग द्वारा पुणे जिले हेतु घोषित किए गए रेड अलर्ट के चलते पुणे जिला प्रशासन ने जिले की सभी शालाओं में अवकाश घोषित कर दिया है. इसके अलावा रायगड व पालघर जिलों में अति मुसलाधार बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों व महाविद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है. लेकिन शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को शाला में भी उपस्थित रहकर प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन के कामों में सहकार्य करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही सातारा जिले में भी महाबलेश्वर, पाटण, चावली, वाई व सातारा इन पांच तहसिलों की सभी शाला में अवकाश घोषित कर दिया गया है.


बांधों में जलस्तर बढा, नदी-नाले उफान पर, कई क्षेत्रों बाढ से मचा हाहाकार
राज्य के कई हिस्सों में विगत तीन दिनों से मुसलाधार बारिश हो रही है. जिसके चलते जहां एक ओर सभी छोटे-बडे व मध्यम बांधों में जलस्तर तेजी से बढ रहा है वहीं दुसरी ओर सभी नदी-नाले अपने पूरे उफान पर है. जिसके चलते कई गांवों एवं शहरों में जलजमाव तथा बाढ सदृश्य हालात है. साथ ही कई क्षेत्रों में बादल फटने जैसी बारिश हुई है. इसकी वजह से आम जनजीवन बुरी तरह से अस्तव्यस्त हो चला है. साथ ही अगले दो दिन राज्य के कई इलाकों में तेज मुसलाधार बारिश होने की पूरी संभावना है. जिसे ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया.
* मुंबई में पेड गिरने से दो लोंगों की मौत, अंबानी का काफिला रूका
मुंबई के कुुर्ला एवं गोरेगाव में दो लोगों की पेड के निचे डबकर मौत हो गई. कुर्ला पश्चिम में एक पेड टूटकर दुकान पर गिर गया. जिसके निचे दबकर 63 वर्षीय युनूस कुंडावाला की मौत हुई. वहीं गोरेगाव स्थित आरे कॉलनी में एक व्यक्ती पर पेड की टहनी टूटकर गिरी. जिससे चोट लगने पर उक्त व्यक्ती की मौत हो गई. सबसे खास बात यह रही कि बांद्रा में मुकेश अंबानी के सुरक्षा काफिले के सामने एक पेड टूटकर गिर जाने की वजह से काफी देर तक यातायात अवरूध्द रहा.
* मराठवाडा में दमदार बारिश नहीं, विदर्भ में स्थिती संतोषजनक
जहां एक ओर मुंबई व कोकण सहित पश्चिम महाराष्ट्र में झमाझम व मुसलाधार बारिश हो रही है. वहीं दूसरी ओर मराठवाडा जिले में अब तक बारिश की एक बूंद भी नहीं बरसी है. इसकी तुलना में विदर्भ क्षेत्रों में हालात काफी हद तक ठीक कहे जा सकते है. हालांकि दोनों ही विभागों में अभी दमदार बारिश की प्रतिक्षा की जा रही है.


एक ही बारिश से महाराष्ट्र हुआ पैरालाईज्ड
राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार पर साधा निशाना
राज्य भर में मुसलाधार बारिश की वजह से पैदा हुई गंभीर स्थिती को लेकर राज्यसभा सांसद सुप्रिया सुले ने राज्य सरकार की जोरदार आलोचना करते हुए कहा है कि एक बारिश में महाराष्ट्र पूरी तरह से असहाय नजर आ रहा है तथा सरकार द्वारा किए गए दावों की पोल खुल गई है. ऐसे में बेहद जरूरी है कि बारिश की वजह से हुए नुकसान एवं हादसों को देखते हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में तुरंत ही आपातकाल घोषित करना चाहिए. साथ ही जनता को यह भी बताना चाहिए कि सरकार द्वारा कौन से कदम उठाए जा रहे है.
अपूर्ण

Back to top button