आषाढी एकादशी निमित्त विदर्भ से पंढरपुर हेतु विशेष रेलगाडियां

नया अमरावती, नागपुर व खामगाव स्टेशन से उपलब्ध होगी विशेष ट्रेन की सेवा

* 21 व 24 जुलाई को नया अमरावती स्टेशन से चलेगी विशेष टे्रन
* 22 व 25 जुलाई को पंढरपुर से टे्रन की होगी अमरावती वापसी
अमरावती/दि.7– प्रती वर्षानूसार इस वर्ष आषाढी एकादशी पर्व के निमित्त अमरावती सहित विदर्भ क्षेत्र के भाविक श्रध्दालू वारकरियों के लिए श्री क्षेत्र पंढरपुर आने-जाने हेतु मध्य रेल व्दारा विशेष रेलगाडियों को चलाने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत अमरावती से पंढरपुर हेतु 21 व 24 जुलाई को विशेष ट्रेन की 2 फेरिया चलाई जाएगी. वहीं पंढरपुर से वापसी हेतु 22 व 25 जुलाई को 2 विशेष फेरिया रहेंगी.
इस संदर्भ में मध्य रेलवे के भुसावल डिवीजन व्दारा दी गई जानकारी के मुताबिक 21 व 24 जुलाई को दोपहर 2.40 बजे पंढरपुर हेतु गाडी संख्या 01119 नया अमरावती-पंढरपुर स्पेशल ट्रेन रवाना होगी. यह विशेष ट्रेन 22 व 25 जुलाई को सुबह 9.10 बजे पंढरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी. वही वापसी की यात्रा हेतु 22 व 25 जुलाई को गाडी संख्या 01120 पंढरपुर-नया अमरावती स्पेशल ट्रेन शाम 7.30 बजे पंढरपुर स्टेशन से रवाना होगी. जो 23 व 26 जुलाई को दोपहर 12.50 बजे नया अमरावती रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. 18 डिब्बों वाली इस विशेष ट्रेन को दोनों ओर की फेरियों दौरान बडनेरा, मुर्तीजापुर, अकोला, शेगांव, जलंब, नांदूरा, मलकापुर, बोदवड, भुसावल, जलगांव, पाचोरा, चालिसगांव, नांदगांव, मनमाड, अंकाई,कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर, दौड, कुर्दुवाडी रेलवे स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा.

* नागपुर व खामगांव से भी चलाई जाएगी विशेष रेलगाडियां
इसके साथ ही मध्य रेलवे व्दारा आषाढी एकादशी पर्व निमित नागपुर से मिरज तथा खामगांव से पंढरपुर के बीच विशेष रेलगाडियों की दो-दो फेरिया चलाने का निर्णय लिया गया है. जिसके तहत 23 व 24 जुलाई को सुबह 8.50 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन से गाडी संख्या 01205 नागपुर-मिरज विशेष ट्रेन रवाना होगी. जो अगले दिन सुबह 11.55 बजे मिरज स्टेशन पहुंचेगी.वही 24 व 25 जुलाई को मिरज स्टेशन से गाडी संख्या 01206 मिरज-नागपुर विशेष ट्रेन दोपहर 12.55 बजे रवाना होगी. जो अगले दिन 12.25 बजे नागपुर स्टेशन पहुंचेगी.
इसी तरह 22 व 25 जुलाई को खामगांव रेलवे स्टेशन से दोपहर 1.30 बजे गाडी संख्या 01121 खामगांव-पंढरपुर विशेष ट्रेन रवाना होगी. जबकि 23 व 26 जुलाई को सुबह 5 बजे पंढरपुर रेलवे स्टेशन से गाडी संख्या 01122 पंढरपुर- खामगांव विशेष ट्रेन रवाना होगी. जो उसी दिन शाम 7.30 बजे खामगांव रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.

Back to top button