लॉज में पत्नी की अश्लील फोटों खींचीं, महिला मित्र को भेजकर कराईं वायरल

पति समेत दो पर मामला दर्ज

नागपुर /दि.8- नागपुर जिले में एक महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें लॉज में खींचकर उन्हें वायरल करने के आरोप में पुलिस ने पति और उसकी महिला मित्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आईटी अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पहले पति से तलाक हो चुका था. इसके बाद उसकी पहचान मौदा निवासी महेश से हुई. दोनों ने भंडारा के एक मंदिर में विवाह किया, लेकिन शादी के बाद महेश शराब पीकर मारपीट करने लगा, जिससे वह मायके लौट गई. 12 जून को महेश ने फोन कर कहा कि उसने एक कमरा किराए पर लिया है और दोनों के बीच चल रहे विवाद को बातचीत से सुलझाना चाहता है. इस बहाने उसने महिला को एक लॉज में बुलाया, जहां उसकी जानकारी के बिना आपत्तिजनक तस्वीरें मोबाइल से खींच लीं. बाद में उसे मायके भेज दिया. पीड़िता के अनुसार, 21 जून को महेश की महिला मित्र कुंदा ने उसके व्हाट्सऐप पर वही आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. पूछताछ करने पर कुंदा ने बताया कि ये तस्वीरें उसे महेश ने भेजी थीं. इसके बाद पीड़िता ने अरोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने महेश और कुंदा के खिलाफ आईटी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Back to top button