व्यापारी उमेश मोर्शे मृत्यु प्रकरण
4 लोगों पर आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने का मामला दर्ज

* गाडगे नगर पुलिस की कार्रवाई
अमरावती /दि.9- गाडगे नगर थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर के पास रहने वाले व्यापारी उमेश मोर्शे के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस ने नांदगांव पेठ के 4 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने का मामला दर्ज किया है. मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. आरोपियों के नाम सतीशचंद्र एकनाथ बहाल (40), अनंता सुरेश शेंदरकर (35), गजू इंगले (35) और दिनेश धसकट (37) है.
जानकारी के मुताबिक अर्जुन नगर परिसर के पास सदगुरु नगर में रहने वाले उमेश मोर्शे की नांदगांव पेठ में दुकान है. जबकि सदगुरु नगर में भी घर के नीचे इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है. 22 जून को सुबह 10.30 बजे उमेश मोर्शे यह पत्नी, दोनों बेटी और मां के घर रहते नांदगांव पेठ दुकान पर जाने के लिए घर से निकले. कुछ समय बाद उमेश की मां नीचे कचरा डालने के लिए गई तब उसे अपने बेटे उमेश की गाडी नीचे ही दिखाई दी. इस कारण उमेश की पत्नी और दोनों बेटी नीचे उतरे, तब उन्हें दुकान का दरवाजा बंद दिखाई दिया. दरवाजा खोलने का प्रयास किया, तब उन्हें उमेश फांसी पर लटके दिखाई दिये. तब उमेश की पत्नी और उसकी बेटी ने तत्काल गले से रस्सी काटकर नीचे उतारा और फैमिली डॉक्टर को फोन कर घर बुलाया. पश्चात तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने अपने पर कर्ज रहने और कुछ लोगों ने प्रताडीत किये जाने का आरोप किया था. मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर गाडगे नगर पुलिस में सतीशचंद्र बहाल, अनंता शेंदरकर, गजू इंगले और दिनेश धसकट के खिलाफ बीएनएस की धारा 108, 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.





