प्रेमसंबंधों के चलते महाविद्यालयीन छात्रा का किया शोषण

आरोपी युवक पर मामला दर्ज

* खोलापुरी थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.9 – खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र के युवक ने शहर के महाविद्यालय में पढने वाली 17 वर्षीय छात्रा का प्रेमसंबंधों के चलते शारीरिक शोषण किया. इस कारण पीडिता गर्भवती हो गई. पीडिता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी युवक का नाम सैम (20) बताया जाता है.
पीडिता द्वारा दिये गये बयान में उसने आरोप किया है कि, वह वर्ष 2025 में शहर के कॉलेज में 12 वीं कक्षा में थी. तब उसकी सहेली के कारण सैम से उसकी पहचान हुई थी. छात्रा जब बैडमिंटन खेलने जाती थी, तब वहां सैम आता था. दोनों बातचीत किया करते थे. पीडिता की सहेली का दिसंबर माह में जन्मदिन रहने से पीडिता, उसकी सहेली और सैम ने यह जन्मदिन साथ में मनाना तय किया था. पीडिता सहेली के जन्मदिन पर सैम के साथ घूमने गई. पश्चात सैम उसे खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र के उसके कमरे पर ले गया. वहां दोनों ने पहले खाना खाया. पश्चात सैम ने जबरदस्ती उसका शारीरिक शोषण किया. पश्चात पीडिता को घर लाकर छोड दिया. पीडिता पर किये गये इस शारीरिक शोषण के कारण वह गर्भवती हो गई. भयभीत होकर उसने यह बात सैम को बतायी. तो उसने पीडिता की बात की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया. इस कारण भयभीत हुई पीडिता ने आपबीती अपने माता-पिता को बतायी. पश्चात खोलापुरी गेट थाने में दर्ज की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सैम पेढेकर के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की.

Back to top button