दापोरी स्थित राशन दुकानदार का लाइसेंस रद्द करें
ग्रामवासियों की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मोर्शी /दि.16– तहसील के दापोरी स्थित शासकीय राशन दुकानदार रमेश अंधारे का लाइसेंस रद्द करने की मांग राशन कार्ड धारकों द्वारा की गई है. जिसमें उन्होंने इस आशय का निवेदन तहसीलदार सागर ढवले को सौंपा. निवेदन में दुकानदार रमेश अंधारे पर आरोप लगाया गया कि, वह ई-केवाईसी के नाम पर प्रति व्यक्ति से 50 रुपए वसूल कर, कम अनाज का वितरण व रसीद भी नहीं दे रहा है तथा दुकान वह नियमित शुरु नहीं रखता है. इस मामले की संपूर्ण जांच कर उस पर फौजदारी कार्रवाई कर लाइसेंस रद्द किया जाए, ऐसी मांग निवेदन द्वारा की गई.
निवेदन सौंपते समय नरेंद्र नांदुरकर, राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष रुपेश वालके, अंकुश कोल्हे, जीवन होले, देवेंद्र कडू, शाम कडू, वासुदेव बनसोड, अक्षय कडू, नीलेश खोडस्कर, तेजस गोले, रमाकांत गावंडे, प्रफुल उके, ज्ञानेश्वर गेडाम, प्रफुल राऊत, रमेश कडू, महादेव टेकाडे, गोपाल अंधारे, संदीप कडू, नरेंद्र मिरसे, गुणवंत कानडे, पंकज कोल्हे, पंकज काकडे आदि उपस्थित थे. इन ग्रामवासियों ने तहसीलदार को निवेदन सौंपते हुए 8 दिन के भीतर कार्रवाई करने की मांग की. कार्रवाई नहीं किए जाने पर तहसील कार्यालय के सामने तीव्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी. इस मामले की वजह से तहसील की सार्वजनिक वितरण व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खडे हुए है. संबंधित प्रशासन दुकानदार के खिलाफ कौनसी कार्रवाई करता है, इस ओर सभी की निगाह लगी हुई है.





