बीजेपी-आरएसएस मनुवादी सोच को बढ़ावा दे रही
राहुल बोले - खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण से संविधान का अपमान

नई दिल्ली/दि.14-लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर मनुवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने यह बात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर कही. राहुल ने गुरुवार को प्लेटफॉर्म द पर लिखा कि यह ऐसी मानसिकता है, जो आज भी इंसान की हैसियत उसके जन्म से तय करती है, न कि समानता और इंसानियत से.
मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को राज्यसभा में आरोप लगाया था कि 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मंच से भाषण दिया था, जहां लाखों लोग मौजूद थे. उस वक्त मैंने किसी समाज का, किसी धर्म का नाम नहीं लिया. सिर्फ लोगों की समस्याओं को वहां पर बताया. लेकिन मेरी स्पीच होने के बाद इगझ के लोगों ने हवन करके मंच का शुद्धिकरण किया.
खड़गे ने कहा कि वे अनुसूचित जाति से आते हैं और सालों से संसद में हैं, लेकिन कभी किसी के आगे अपनी रक्षा के लिए गिड़गिड़ाए नहीं. उन्होंने मांग की कि हल्द्वानी में मंच का शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ अनटचेबिलिटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए.
* जेपी नड्डा बोले- घटना पूरे देश के लिए दुखद
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि खड़गे जी के साथ जो हुआ या जो भावनाएं आहत हुईं, वह सिर्फ कांग्रेस के लिए नहीं बल्कि हम सभी और पूरे देश के लिए दुखद है.
इगझ ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करती. हम इस पूरे मामले की गहराई से जांच करेंगे और अगर कोई दोषी पाया जाता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी. जब हम कह रहे हैं कि हम ऐसी सोच का समर्थन नहीं करते, तो खड़गे साहब को भी इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए.





