वर्धा का डॉमीनोज पिज्जा बंद
एफडीए ने किया लाईसेंस निलंबित

वर्धा/दि.19 – आयुक्त तुकाराम मुंढे की आक्रमक कार्यशैली के कारण हरकत में आए फूड व ड्रग विभाग एफडीए ने यहां नियमों का पालन न करने के कारण डॉमीनोज पिज्जा और जयकृष्ण बेकरी के परवाना निलंबित कर दिए है. वर्धा के वारको पिनाकल मार्केट स्थित डॉमीनोज पिज्जा की शॉप नं. 11 और 12 में खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के अलावा गंदगी का आलम रहने की शिकायत एफडीए ने गत 9 जुलाई को निरीक्षण दौरान देखा था.
वहीं एमआईडीसी की जयकृष्ण बेकरी पर गत 24 जुलाई को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविराज धाबर्डे ने निरीक्षण किया, तो वहां गुणवत्तापूर्ण खाद्य सुरक्षा के अनुरुप व्यवस्था नहीं देखी गई. इसलिए 15 दिनों के लिए लाईसेंस प्रलंबित किए गए है. वर्धा के सहायक आयुक्त पी. बी. टोपले के द्वारा जारी आदेश से परवाना निलंबित किया गया है. एफडीए ने बताया कि, दोनों ही प्रतिष्ठानों को 15 दिनों की समय-सीमा दी गई थी. किंतु उन्होंने कोई आवेदन नहीं किया. जिससे सहायक आयुक्त प्रवीण उमप के सामने सुनवाई हुई. जिसमें देखा गया कि, संबंधितों ने आवश्यक कार्यवाही नहीं की है. इसलिए परवाना प्रलंबित किया गया है.





