गुड्स ट्रांसपोर्ट असो. ने किया नई व्यवस्था का विरोध
25-26 अगस्त को सांकेतिक बंद

* शहर में मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री का मामला
* पत्रकार परिषद में घोषणा
अमरावती/दि.19 – अमरावती गुड्स ट्रांसपोर्ट असोसिएशन ने शहर में मालवाहक वाहनों की नई नो-एंट्री व्यवस्था का कडा विरोध करते हुए आगामी 25-26 अगस्त को सांकेतिक हडताल की घोषणा आज दोपहर प्रेसवार्ता में की. प्रेसवार्ता में असो. के अध्यक्ष वसीम खान पप्पूभाई, उपाध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, सचिव सुधीर पावडे, पंकज शाह और अन्य उपस्थित थे.
असो. का कहना रहा कि, उनके मालवाहक वाहनों से दवा, अनाज, खाने-पिने का सामान, कपडा, मशीनरी देश के अलग-अलग भागों से अमरावती लाया जाता है. असो. ने प्रशासन द्वारा हालही में लगाई गई नो-एंट्री के कारण उपरोक्त वस्तुओं की डिलेवरी में दिक्कत आने की शिकायत की. उन्होंने कहा कि, नो-एंट्री के टायमिंग को लेकर ट्रांसपोर्ट सदस्यों में नाराजी है. इसलिए कठोर कदम उठाना पड रहा है. सांकेतिक हडताल करनी पड रही है. असो. ने चेतावनी दी कि, पहले के जैसी नो-एंट्री के टायमिंग लागू किए जाए अन्यथा अनिश्चित समय के लिए शहर में ट्रांसपोर्ट से आए सामान की डिलेवरी बंद की जा सकती है. असो. ने सदस्यों के वाहन जून मोटर स्टैंड, सक्करसाथ, मोरबाग, ट्रांसपोर्ट लाइन, ट्रांसपोर्ट नगर में निर्धारित समय में वाहन ले जाने की अनुमति देने की मांग की. उन्होंने यह भी कहा कि, नो-एंट्री के संदर्भ में प्रशासन के सभी संबंधित विभागों में निवेदन दिए गए.
असो. का कहना है कि, रोज उपयोग होनेवाले सामान का उनका ट्रांसपोर्ट असो. यातायात करता है. इसलिए उसके वाहनों को पहले समान शहर में एंट्री टायमिंग दी जाएं. इस समय नीलेश शाह, पवन शर्मा, जमील अन्वर, साजिद मेमन, रवि बल्लाल, आसिफ खान, मोहम्मद इमरान, सलिम लष्करिया, राजेश चव्हाण, संजय चौधरी, पुनीत लुल्ला, अन्वर खान, राहुल साबले, पुरिया जी, केतन शाह आदि उपस्थित थे.





