मनपा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई
सद्भावना दिवस पर सामूहिक प्रतिज्ञा का वाचन

अमरावती/दि.22 – अमरावती मनपा में गुरुवार 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया. महापौर श्रीचंद तेजवानी ने विश्वरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सभागार में राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उपस्थितों ने सद्भावना दिवस की सामूहिक प्रतिज्ञा का वाचन किया.
कार्यक्रम में मनपा आयुक्त डॉ. मंगेश गोंदावले, स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, सभागृह नेता चेतन गावंडे, विरोधी पक्षनेता विलास इंगोले सहित पदाधिकारी, नगरसेवक-नगरसेविका, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे. इस अवसर पर शेख हातिम शेख इब्राहिम को देश की पांच प्रमुख परीक्षाओं में एक साथ सफलता हासिल करने पर महापौर श्रीचंद तेजवानी के हाथों सम्मानित किया गया. उपस्थित पदाधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.





