झूलेलाल साई चालियो साहिब महोत्सव का समापन 24 को

उदासीन समाधा आश्रम में भक्ति ,सत्संग और शोभायात्रा के साथ होगा समापन समारोह

अमरावती/दि.22- इष्टदेवता झूलेलाल साई के प्रति श्रध्दा और भक्ति का पर्व चालियो साहिब महोत्सव इस वर्ष भी पूज्य उदासीन समाधा आश्रम में श्रध्दापूर्वक मनाया जा रहा है. प. पूज्य सतगुरू 1008 बाबा शिवभजन साहिब जी के आशीर्वाद तथा पूज्य उदासीन आश्रम के वर्तमान पीठाधीश्वर प. पूज्य 108 बाबा नारायण भजन साहिब जी की कृपा से 16 जुलाई से शुरू हुआ. यह धार्मिक आयोजन 24 अगस्त को संपन्न होगा.
समापन अवसर पर सोमवार, 24 अगस्त को आश्रम में दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सुबह से ही सत्संग, भजन-कीर्तन और झूलेलाल साई की कथा का आयोजन होगा. श्रध्दालूओं के लिए श्रीमद्ागवत महापूराण कथा के समापन के साथ भोग साहिब और आरती साहिब का कार्यक्रम भी रखा गया है.
सुबह से धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला
सोमवार, 24 अगस्त को सुबह 8.30 बजे सत्संग, भजन, कीर्तन, पंजडा साहेब तथा झूलेलाल साई की कथा का वाचन होगा. बाद सुबह 11 बजे श्रीमद्ागवत महापूराण कथा को विराम दिया जाएगा. भोग साहिब एवं आरती साहिब के बाद दोपहर 12.30 बजे महाप्रसाद का आयोजन होगा.
दोपहर 2 बजे बहराणे साहेब की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. शोभायात्रा पूज्य उदासीन समाधा आश्रम, दरोगा प्लॉट से प्रारंभ होकर कंवर नगर, शिव मंदिर, बाबा हरदासराम सोसायटी, देशना नगर, सिंधू नगर होते हुए छत्री तालाब पहुंचेगी. यहां बहराणे साहिब का विसर्जन, पल्लव साहिब तथा कार्यक्रम के समापन की विधि संपन्न होगी.

Back to top button