सिर्फ नो एंट्री लगाने से काम नहीं चलेगा

सार्वजनिक माल परिवहन को सुचारू बनाने के लिए ठोस उपाय किए जाएं- उद्यमी विजय खंडेलवाल

अमरावती/दि.22- अमरावती शहर की लगातार बढती जनसंख्या वाहनों की तेजी से बढती संख्या, बाहरी जिलों से आने वाले मालवाहक ट्रकों की बढती आवाजाही तथा शहर के प्रमुख मार्गो पर प्रतिदिन होने वाली यातायात जाम की समस्या को देखते हुए अमरावती पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों के लिए नई ह्मनो एंट्री अधिसूचना लागू की है.
उद्यमी विजय खंडेलवाल ने इस संबंध में पालकमंत्री बावनकुले से भेट कर नो एंट्री में शिथिलता दिए जाने को लेकर विस्तृत चर्चा की.खंडेलवाल ने कहा कि नई अधिसूचना के कारण सार्वजनिक माल परिवहन सेवा प्रभावित हुई जिससे व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों पर असर पड रहा है. शहर में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए कुछ विशेष श्रेणी के मालवाहक वाहनों को प्रवेश प्रतिबंध के नियमों में छूट दी जानी चाहिए.

Back to top button