खून के मामले में चकमा दे रहे आरोपी को हथकड़ी

पुलिस स्टेशन परतवाड़ा डी.बी. पथक की कार्रवाई

परतवाड़ा/दि.24- विगत 20 मई को को पुलिस स्टेशन परतवाड़ा में अपराध क्रमांक 359/2026 कलम 103 (1), 109 (1), 189 (2), 189 (4), 190, 191 (2), 191 (3) बी.एन.एस. के तहत खून का मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के दिन से ही हत्याकर्ता आरोपी नानकसिंग पटेलसिंग बावरी उम्र 45 वर्ष, निवासी आजाद नगर लालपुल परतवाड़ा पिछले तीन महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था.
कल 22 अगस्त को मुखबिर से डी.बी. पथक को गोपनीय जानकारी मिली कि, खून के मामले का फरार आरोपी मोटर साइकिल से परतवाड़ा से अमरावती की दिशा में जा रहा है.ऐसी जानकारी प्राप्त होते ही डी.बी. पथक के अमलदारों ने तत्काल उक्त जानकारी के आधार पर अमरावती से परतवाड़ा रोड पर भाग रहे आरोपी का मोटर साइकिल से पीछा कर पकडा. उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमरावती ग्रामीण निकेतन कदम, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ता तोटेवाड, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अचलपुर माधवराव गरुड, इनके मार्गदर्शन में थानेदार अजय आकरे, अमलदार सचिन होले, हवलदार सुधीर राऊत, पोकॉ. शुभम शर्मा, पोकॉ. जितेश बाबील, पोकॉ. घनशाम किरोले, पोकॉ. सचिन कोकणे, पोकॉ. चंद्रशेखर वानखडे ने की.

Back to top button