एमआयएम गटनेता अ. हमीद व पार्षद भल्ला ने दिखाई जबरदस्त तत्परता

अग्निकांड की जानकारी मिलते ही सहयोगियों के संग पहुंचे डफरीन अस्पताल

अमरावती/दि.24 – आज तडके डफरीन अस्पताल के एनआयसीयू में जिस समय अचानक ही भीषण आग लगी, लगभग उसी समय नागपुरी गेट थाना क्षेत्र में मनपा के गटनेता अ. हमीद व पार्षद भल्ला द्वारा ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व को लेकर सडकों एवं चौक-चौराहों की सजावट का काम अपने सहयोगियों के साथ किया जा रहा था. उस वक्त अपने संपर्क सुत्रों के जरीए डफरीन अस्पताल की चौथी मंजिल पर आग लगने की जानकारी मिलते ही मनपा गटनेता अ. हमीद व पार्षद भल्ला अपने सहयोगियों के साथ साज-सजावट का काम छोडकर सीधे डफरीन अस्पताल की ओर भागे. जहां पहुंचने के बाद उन्होंने जबरदस्त तत्परता दिखाते हुए अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के साथ राहत एवं बचाव कार्य करना शुरू किया. जिसके चलते भीषण आग लगे कक्ष में भर्ती रहनेवाले 6 बच्चों सहित बगल की दो विंग में भर्ती 30 बच्चों को वहां से बाहर निकाला.

Back to top button