गौड़ ब्राह्मण सभा ने नवनिर्वाचित पार्षदों एवं समाजसेवियों का किया भव्य सम्मान

विलास इंगोले की सातवीं जीत पर जताया गौरव

* पार्षद अनिल अग्रवाल के सामाजिक एवं पत्रकारिता योगदान की सराहना
अमरावती /दि.26- गौड़ ब्राह्मण सभा, अमरावती द्वारा समाज के गौरव बढ़ाने वाले जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों के सम्मान में एक विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में नवनिर्वाचित पार्षदों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गणमान्य नागरिकों का पुष्पगुच्छ, शाल एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मान किया गया. कार्यक्रम समाज की एकता, सामाजिक सहभागिता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया.
कार्यक्रम का आयोजन गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष नितेश पाण्डेय एवं सचिव राजेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया. समारोह में पूर्व महापौर एवं अमरावती महानगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष विलास इंगोले, राजस्थानी हितकारक मंडल के अध्यक्ष तथा अमरावती मंडल एवं आपली मातृभूमि के संपादक व स्वीकृत पार्षद अनिल अग्रवाल, पार्षद ललिता सुरेश रतावा, सुनीता मनोज भेले तथा सुरेश रतावा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ. इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न देकर स्वागत किया गया. पूर्व महापौर विलास इंगोले का स्वागत हनुमानदास मानका एवं उमेश चौबे ने किया, जबकि पार्षद अनिल अग्रवाल का स्वागत श्याम शर्मा एवं वीरेंद्र शर्मा ने किया. पार्षद सुनीता भेले का स्वागत सीमा चौबे एवं तारा जोशी, वहीं ललिता रतावा का स्वागत रंजना मानका एवं शमा तिवारी ने किया.
* सातवीं बार पार्षद बनने पर विलास इंगोले का अभिनंदन
सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नितेश पाण्डेय ने कहा कि समाज के लिए यह अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है कि लोकप्रिय जनप्रतिनिधि विलास इंगोले लगातार सातवीं बार पार्षद निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, सतत जनसंपर्क, विकास कार्यों और वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा का परिणाम है. उन्होंने कहा कि विलास इंगोले ने अपने कार्यकाल में आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विकास के अनेक कार्य किए हैं, जिसके कारण जनता ने उन पर पुनः विश्वास व्यक्त किया है. उन्होंने उनके पूरे विजयी पैनल को गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
* पार्षद अनिल अग्रवाल के सामाजिक एवं पत्रकारिता योगदान को मिली सराहना
अध्यक्ष नितेश पाण्डेय ने पार्षद अनिल अग्रवाल के सम्मान के अवसर पर कहा कि उन्होंने पत्रकारिता, सामाजिक सेवा एवं जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि समाज और शहर के विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा जनभावनाओं को उचित मंच प्रदान करने में पार्षद अनिल अग्रवाल का योगदान सराहनीय रहा है. उन्होंने कहा कि पार्षद के रूप में उनका मनोनयन उनकी सामाजिक सक्रियता, जनविश्वास और सेवा कार्यों की स्वीकृति है. समाज को विश्वास है कि वे अपने अनुभव, दूरदृष्टि और सेवाभाव के माध्यम से शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.
* समाज के विकास में सहयोग का दिया आश्वासन
इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व महापौर विलास इंगोले ने समाज द्वारा दिए गए सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है. उन्होंने कहा कि वे आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे. वहीं पार्षद अनिल अग्रवाल ने कहा कि समाज के सम्मान से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है. उन्होंने समाज के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और सभी को मिलकर समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए.
* सामाजिक एकता और सहभागिता का संदेश
कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने सम्मानित अतिथियों का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं. वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, संस्कार, संगठन और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर बल दिया. समारोह में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और समाज के विकास तथा संगठन की मजबूती को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई.
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन के साथ हुआ. इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने संकल्प लिया कि समाज की एकता, प्रगति और सामाजिक उत्तरदायित्व की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ऐसे प्रेरणादायी आयोजनों का सिलसिला निरंतर जारी रखा जाएगा. इस आयोजन में सर्वश्री हनुमानप्रसाद माणका, उमेश चौबे, राजेंद्रकुमार मारवाल, विजयकुमार शर्मा, विजयकुमार तिवारी, विजय उपाध्याय, श्याम शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, संजय दीक्षित, सुरेश शर्मा, रमेश शर्मा, प्रदीपकुमार श्रोती, स्वराज शर्मा, सुरेश शर्मा, रवि श्रीवाल (शर्मा), अतुल तिवारी, आनंद शर्मा, अजय शर्मा, श्याम शर्मा (दीक्षित), राजेश शर्मा, डॉ. सुरेश दीक्षित, राघेश्याम शर्मा, प्रमोद जोशी, शुभम जोशी, सत्यनारायण शर्मा, श्याम शर्मा, दीपक जोशी (सलामनासे), विजयलाल शर्मा, राजेश शर्मा, गोपाल मिश्रा, गिरीष मणका, संकेत डोक, घनश्याम शर्मा, शंकरलाल शर्मा, राजेंद्र जोशी, संजय शर्मा (जोशी), सुनिल शर्मा (तिवारी), पुष्पराज शर्मा, विजय शर्मा, संजय शर्मा, सुरज जोशी, प्रदीप जोशी, राजेश शर्मा, मनिषकुमार शर्मा, राजेंद्र दीक्षित, भुषण शर्मा, शीतल मणका, राघवेंद्र शर्मा, शरद मिश्रा, एड. धीरज जोशी, प्रतीक चौबे, सतीश मानके, शुभेष पाण्डेय, राजेश चुलटे, अभिषेक शर्मा, सुनील शंकरलाल शर्मा, सुनील मदनलाल शर्मा, विजय शर्मा, सुमित चौबे, पवन शर्मा, जीतेंद्र शर्मा, खुशालचंद शर्मा, अनिल गौड, प्रकाश तिवारी, पवन तिवारी, विजय शर्मा, राजेश दुबे, बालकिसन पाण्डेय, सुनील चौबे, मनीषा दीक्षित, अल्का शर्मा, क्षमा तिवारी, सौरभ दीक्षित, प्रितेश पाण्डेय, रितेश जोशी, हितेश जोशी, रंजना माणका, विजय शर्मा आदी सहित गौड ब्राह्मण समाजबंधुओं की जबरदस्त उपस्थिती रही.

Back to top button