अभिजीत दिपके की चेतावनी
अब तुम्हारी बारी है, तैयार रहो

मुंबई /दि.27- कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके पिछले कुछ महीनों से अपने आंदोलनों और अभियानों को लेकर चर्चा में हैं. फिलहाल वह जिला परिषद स्कूलों के विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान चला रहे हैं. इसी बीच दिए एक इंटरव्यू में उनके एक बयान की चर्चा तेज हो गई है. इंटरव्यू के दौरान अभिजीत दिपके ने अपने मित्र सौरव दास का जिक्र करते हुए कहा कि मार खाने के बाद भी वे दोबारा खड़े होने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा, मुझे मारहानी हुई, आशुतोष रांका को भी मारहानी हुई और अब सिर्फ सौरव बचा है. सौरव, तुम्हारी भी बारी आने वाली है.
दिपके का यह बयान भले ही मजाकिया अंदाज में दिया गया हो, लेकिन उनके इस कथन को सौरव दास के लिए चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले जून में राजस्थान के जयपुर में एक आंदोलन के दौरान अभिजीत दिपके पर हमला हुआ था. आंदोलनकारियों को संबोधित करने के लिए जाते समय उनके एक समर्थक ने उन्हें कंधे पर उठा लिया था. इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें थप्पड़ मारे और नीचे खींचने का प्रयास किया था. घटना का वीडियो भी सामने आया था. दिपके ने आरोप लगाया था कि हमले के पीछे आरएसएस से जुड़े कुछ लोग थे. उनका दावा था कि विद्यार्थियों द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए यह हमला किया गया.





