पांच मिनट में हुए 1 लाख के 44 लाख
शेयर मार्केट का कमाल

* दो हजार अंक लुढका, 7 मिनट बाद चढा
मुंबई /दि.28- पूंजी बाजार में लाई गई नई व्यवस्था नीलामी बंद सत्र सीएएस से भी जानकार जमकर कमाई कर रहे है. गुरुवार को ही बडे खिलाडियों ने चांदी काटी, जब मात्र 7 मिनट के बाजार उतार-चढाव में 1 लाख के निवेश पर 43 लाख कमा लिए. जबकि नई व्यवस्था कीमतों के बढा-चढाकर बताए जाने और कथित रुप से फ्रॉड रोकने के लिए अपनाई गई है.
गुरुवार को चालू महीने और सप्ताह के अनुबंध खत्म होनेवाले थे. जिससे सीएएस अर्थात कास सत्र में भयंकर उतार-चढाव शेयर बाजार में देखा गया. 3.18 से 3.23 के बीच खेला हो गया. पहले तो शेयर बाजार लगभग 2200 अंक टूट गया. फिर उसने 3.23 से 3.30 के बीच दो हजार अंक की छलांग लगाई. मार्केट 76,934 पर बंद हुआ. जानकारों ने दावा किया कि, इस भयंकर उतार-चढाव ने कुछ ही मिनटों में लोगों को मालामाल कर दिया. एक लाख रुपए निवेश करनेवाले ने 5 मिनट में ही 43 लाख कमा लिए. समाज माध्यम पर इस तरह के संदेश प्रसारित हुए है. पोस्ट में कहा गया कि, मार्केट 3.15 बजे 74,900 था, जो 3.20 बजे चढ गया. नई व्यवस्था से किसी भी स्टॉक का बंद भाव तय हो रहा है. जिसका मार्केट के खिलाडी लाभ उठा रहे हैं.