मोर्शी के कवठाल शिवार में नरभक्षी बाघिन की मौजूदगी की पुष्टि

तिवसा में भी अलर्ट

अमरावती/दि.31- वन विभाग से मिली ताजा आधिकारिक जानकारी के अनुसार नरभक्षी बाघिन की मौजूदगी मोर्शी तहसील के कवठाल खेत शिवार में होने की पुष्टि हुई है. कवठाल क्षेत्र से तिवसा तहसील सटा हुआ होने के कारण बाघिन के कभी भी तिवसा क्षेत्र में प्रवेश करने की आशंका जताई जा रही है.
इसी बीच, रविवार सुबह से तिवसा तहसील के भारवाड़ी और वरखेड क्षेत्र में बाघिन दिखाई देने की चर्चा और संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे थे. वन विभाग ने इन सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में अपनी टीमों को सक्रिय कर दिया है. बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीमें विभिन्न स्थानों पर भागदौड़ कर रही हैं. वन विभाग ने मोर्शी और तिवसा तहसील के नागरिकों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खेतों एवं जंगल से सटे क्षेत्रों में अकेले न जाने की अपील की है. ग्रामीणों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बाघिन के दिखाई देने की सूचना तत्काल वन विभाग को देने को कहा गया है. बाघिन की मौजूदगी को देखते हुए दोनों तहसीलों के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है. वन विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और बाघिन की लोकेशन की पुष्टि करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Back to top button