मोहन चव्हाण पर मकोका

एनडीपीएस एक्ट में भी एक्शन

 ग्रामीण पुलिस की ऑपरेशन कवच अंतर्गत कार्रवाई
अमरावती/दि.6 – अमरावती ग्रामीण पुलिस की ऑपरेशन कवच अंतर्गत नामी गुंडो, बदमाशों और टोलियों के खिलाफ जोरदार कार्रवाई शुरु है. जुआ अड्डों पर छापे मारे जा रहे हैं. एनडीपीएस अर्थात मादक द्रव्यों के अपराधों में लिप्त लोगों पर कडे एक्शन लिए जा रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि, आगामी 31 अक्तूबर तक संपूर्ण राज्य में नामी गुंडों के विरुद्ध विशेष एक्शन लिया जा रहा है. इसी के अंतर्गत ग्रामीण पुलिस ने नांदगांव खंडेश्वर थाना अंतर्गत मांजरी म्हसला निवासी मोहन मनदेव चव्हाण (28) और उसकी टोली पर संगठित अपराध अर्थात मकोका तहत कार्रवाई की है. एसपी निकेतन कदम के पास प्रस्ताव दिया गया. जिसे बीएनएस की धारा 111 अंतर्गत एनडीपीएस की धाराएं बढाने मंजूरी दिए जाने का समाचार है.
पुलिस ने दावा कि, बीएनएस की धारा 111 यह संगठित अपराध करनेवालों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी प्रावधान है. इन प्रावधानों से संगठित अपराधों की कार्यपद्धति, उनके आर्थिक हितसंबंध, अपराधों की निरंतरता और अपराध के नेटवर्क की सघन जांच संभव हो गई है. चांदुर रेलवे के उपविभागीय पुलिस अधिकारी के मार्गदर्शन में तिवसा थाना जांच कर रहा है.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि, ऑपरेशन कवच अंतर्गत संगठित अपराधों में लिप्त और दहशत पैदा करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कडी व प्रभावी कार्रवाई करने कटिबद्ध है. मोहन चव्हाण और उसकी टोली के विरुद्ध यह कार्रवाई एसपी निकेतन कदम, अपर एसपी दत्ता तोटेवाड के मार्गदर्शन में एसडीपीओ गिरीश ताथोड, अपराध शाखा के निरीक्षक अशोक लांडे, तिवसा थाने के निरीक्षक गोपाल उपाध्याय, उपनि विलास रोकडे, अंमलदार अमोल देशमुख, श्यामकुमार गावंडे, नितिन बौरसीया ने की.

Back to top button