शहर में अग्रसेन जयंती का उत्सव प्रारंभ
अग्रबंधुओं ने किया ध्वजारोहण, आरती

महाराजा अग्रसेन की जय
शिविर में 55 युवाओं द्वारा रक्तदान
अमरावती/दि.7 – समाजवाद के प्रणेता महाराजा श्री अग्रसेन की जयंती का आज सबेरे 9 बजे यहां धर्मदाय कॉटन फंड कमिटी परिसर में ध्वजारोहण के साथ भव्य और मंगलमय प्रारंभ हुआ. उत्सव अंतर्गत अनेक दशकों की परंपरा अनुरुप ढेर सारे कार्यक्रम, उपक्रम आयोजित है. आज आयोजित रक्तदान शिविर में समाचार लिखे जाने तक समाज के 55 नवयुवकों ने स्वयंस्फूर्ति से रक्तदान किया था. समाज अध्यक्ष विजय केडिया, सचिव अजय चौधरी, कोषाध्यक्ष संजय झुनझुनवाला सहित मान्यवरों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही. विशेषकर संपूर्ण परिसर को महाराजा अग्रसेन के गगनभेदी जयघोष से अग्रबंधु-भगिनी ने गुंजायमान कर दिया था. उंचे स्वर में और उत्साह से महाराजा अग्रसेन जी की आरती की गई.
* पंडाल का रिबन काटकर उद्घाटन
अगले चार दिनों तक अग्रसेन जयंती उत्सव के अनेकानेक आयोजन यहां रहने वाले हैं. ऐसे में पंडाल का रिबन काटकर विधिवत श्रीगणेश अध्यक्ष विजय केडिया और मान्यवरों के हस्ते किया गया. उपरांत स्व. त्रिलोकचंद्र शिवकरणदास अग्रवाल की पावन स्मृति में रक्तदान शिविर रखा गया. 55 से अधिक युवाओं ने स्वयंस्फूर्ति से खून दिया. उनका प्रवीण अग्रवाल ने विशेष उपहार देकर स्वागत किया. शिविर के प्रकल्प प्रमुख संतोष अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, मयूर अग्रवाल, कविता चौधरी, रजनी मित्तल रहे. रक्त संकलन पीडीएमएमसी की टीम ने किया. उसमें डॉ. आशीष तायडे, डॉ. दीपाली सावले, डॉ. स्वराली तायडे, हारिस खान, भागवत गुडधे, वंदना चौधरी, मयूर भुरे, प्रतीक नेवारे का समावेश रहा.
* आयुष्यमान कार्ड बनवाएं
समाज के लोगों के लिए उपयोगी आयुष्यमान कार्ड भी बनवाने का शिविर आयोजित किया गया. दर्जनों समाजबंधु-भगिनी ने आयुष्यमान कार्ड बनवाए. महापालिका और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मियों योगदान रहा. अग्रसेन जयंती अंतर्गत दोपहर 3 बजे से मुंबई के कलाकारों द्वारा नानीबाईरो मायरो की संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी.
इस अवसर पर अग्रवाल समाज कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल, विजय अग्रवाल मामा, डॉ. अनिल अग्रवाल सराफ, सुनील एन. अग्रवाल, नरेंद्र छावछरिया, सुनील केडिया, कैलाश केडिया, प्रवीण अग्रवाल, कैलाश ककरानिया, मोहन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, विनोद सरकीवाला, भरत श्रीराम अग्रवाल, सतीश राजपुरिया, प्रवीण सु. अग्रवाल, अमित अमर अग्रवाल, गिरीश जालान, मीना केडिया, मंजू धामोरिया, संगीता अग्रवाल, अरुणा आनंद अग्रवाल, ममता प्रशांत अग्रवाल, सुवर्णा केडिया, श्वेता केडिया, शीतल अग्रवाल, संगीता विजय अग्रवाल, श्याम भूत, जगदीश गोयनका, दिनेश एम. अग्रवाल, सुरेश केजरीवाल, राजेंद्र केडिया, आनंद के. अग्रवाल, समीर एस. अग्रवाल, आशीष के. अग्रवाल, राहुल नांगलिया, विपिन अग्रवाल, दिलीप केडिया, प्रणाली सिंघानिया, पूनम चूडीवाला, यश नांगलिया, पीयूष हेमंत अग्रवाल, अशोक नरेडी, अमित के. अग्रवाल, भारती अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, संजीव श्रावगी, संजय नांगलिया, योगेश एस. अग्रवाल, कुणाल सतीश अग्रवाल, देवकीनंदन अग्रवाल, प्रथमेश अग्रवाल, दीपक विनोद अग्रवाल, डॉ. अभिषेक अग्रवाल, अशोक नांगलिया, रमेश आर. केडिया, गायत्री बगडिया, एड. राजेंद्र अग्रवाल, सुभाष गौरीशंकर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल गब्बर, अशोक एन. अग्रवाल, अजय एन. अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, अनुश्री लोया, साची नांगलिया, मंजू एन. अग्रवाल, तरुलता अग्रवाल, आरती केडिया, रश्मि वी. अग्रवाल, मंजू एन. केडिया, स्वाति एस. केडिया, सुरभि अग्रवाल, खुशबू चूडीवाला, हेमलता नरेडी, निर्मल अग्रवाल, प्रीति सराफ, नीतिशा केडिया सहित अनेकानेक समाजबंधु-भगिनी की उत्साहपूर्ण उपस्थिति जयंती समारोह मंगल प्रारंभ में रही.





