घरेलु बिजली के बिलों में रियायत दे
बिजली उपभोक्ताओं की मांग

दर्यापुर/ दि. 8 – अकाल सदृष्य परिस्थिति की वजह से सर्वसामान्य नागरिकों सहित किसान आर्थिक संकट में है. घरेलु इस्तेमाल की जाने वाली बिजली का बिल उपभोक्ताओं के लिए चिंता का विषय साबित हो रहा है. विदर्भ में अनेक स्थानों पर पर्याप्त बारिश के अभाव में खेती का बडा नुकसान हुआ है. जिसका परिणाम ग्रामीण अर्थ व्यवस्था पर पडा है. ऐसी परिस्थिति में बिजली के बिलों में रियायत दी जाए ऐसी मांग बिजली उपभोक्ताओं द्बारा की जा रही है.
बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि, अनेक लोगों के बिजली बिलों में युनिट का इस्तेमाल बढने से रकम भी बढी है. फिलहाल अकाल सदृष्य परिस्थिति की वजह से सर्व सामान्य परिवार आर्थिक संकटों से गुजर रहे है. उनकी इस परिस्थिति का विचार करते हुए उन्हें बिजली के बिलों में विशेष रियायत दी जाए,ऐसी अपेक्षा व्यक्त की जा रही है.





