अमरावती के सूरज इंगोले, हर्षल राऊत चमके
राज्यस्तरीय शालेय वेट लिफ्टींग खेल स्पर्धा

पश्चिम महाराष्ट्र के खिलाडियों ने मारी बाजी
अमरावती/दि.15 – खेल संचालनालय द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय शालेय वेट लिफ्टींग स्पर्धा में कोल्हापुर, मुंबई, नाशिक, पुणे के खिलाडियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. फिर वह कोई भी समूह हो. राज्य के अंडर 17 और अंडर 19 शालेय खिलाडियों के लिए रखी गई स्पर्धा में अलग-अलग वजन समूह रहे. 71 किलो वजन गट में अमरावती के हर्षल राउत ने द्वितीय क्रमांक प्राप्त किया. 60 किलो वजन गट में भी अमरावती संभाग के सूरज इंगोले ने द्वितीय स्थान हासिल किया.
फाइनल परिणामों के अनुसार अंडर 17 के 56 किलो समूह में अथर्व धोकटे कोल्हापुर विभाग प्रथम, अवधूत आव्हाड नाशिक विभाग द्वितीय, अल्केश कनोजिया मुंबई विभाग तृतीय रहे. 60 किलो वजन गट में रोहन भालेराव नाशिक विभाग प्रथम, सूरज इंगोले अमरावती विभाग द्वितीय, आदित्य माली कोल्हापुर विभाग तृतीय रहे. 65 किलो वजन समूह में कोल्हापुर विभाग के पार्थ शिंदे प्रथम, पुणे के यश वुड द्वितीय और नाशिक के योगराज सपकाले तृतीय रहे. 71 किलो वजन समूह में लातूर विभाग के श्रावण आदटवार के नाम बाजी रही. अमरावती के हर्षल राऊत द्वितीय, नाशिक के मानस महाजन तृतीय रहे. 79 किलो वजन गट में नाशिक विभाग के शुभम चंडाले प्रथम रहे. मुंबई अर्णव चौधरी और पुणे के अर्णव दौंडे क्रमश: द्वितीय और तृतीय रहे.
अंडर 17 लडकियों के 48 किलो वजन समूह में कोल्हापुर की ऋतुत्रया धोतरे प्रथम, पुणे की शुभरा गाडे द्वितीय, मुंबई की वैदेही पालकर तृतीय स्थान पर रही. 53 किलो गट में खुशी चौधरी लातूर ने प्रथम क्रमांक हासिल किया. कोल्हापुर की जिया पट्टेकरी ने द्वितीय और पुणे की श्रृती घायतडके ने तृतीय स्थान हासिल किया. 58 किलो में कोल्हापुर की निशिगंधा पडोले, पुणे की तन्वी पोटे और नाशिक की वैष्णवी चौधरी ने प्रथम तीन स्थानों पर कब्जा किया. 63 किलो गट में पुणे की आर्या गायकवाड प्रथम, मुंबई की निधि तटकरे द्वितीय और कोल्हापुर की तेजस्वीनी घाडगे तृतीय स्थान पर रही.
अंडर 19 लडकों में 79 किलो वजन गट में अमरावती के हर्षद भोकरे ने तृतीय स्थान हासिल किया. इस गट में कोल्हापुर के गौरव माली प्रथम और नाशिक के आदित्य चौधरी द्वितीय रहे. 65 किलो वजन गट में ध्रुव पवार नाशिक प्रथम, पृथ्वीराज मिठारी कोल्हापुर द्वितीय और वेदांत साबले पुणे तृतीय रहे. अंडर 19 लडकियों में 63 किलो वजन गट में अमरावती संभाग की नयना जाधव तृतीय स्थान पर रही. इस समूह में मुंबई की रिया मलबारी और लातूर की समीक्षा मर्दे क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे.
वजन गट निहाय स्पर्धा होते ही जिला नियोजन अधिकारी भारत वायाल, जिला खेल अधिकारी गणेश जाधव और उपस्थित मान्यवरों के हस्ते खिलाडियों को पदक व प्रमाणपत्र वितरीत किए गए.
स्पर्धा सफल बनाने गठित समिति के सभी सदस्यों ने दिन-रात परिश्रम किया है. तहसील खेल अधिकारी मिलिंद काटोलकर, राजू वडते, अनिल इंगले, सलिम शेख, संतोष विघ्ने, खेल अधिकारी त्रिवेणी बांते, वैशाली इंगले, प्रफुल्ल डांगे, रितेश अनंतवार, राहुल निवडुगे, धनंजय भारसाकडे, प्रणिती भिमटे, शेख अकील, शुुभम मोहतुरे, अमोल लांडे, सागर बोरकर, राजपाल इंगले आदि अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत रहे. पुरस्कार वितरण आज 15 अक्तूबर की दोपहर 3 बजे तपोवन चौक स्थित जिला खेल संकुल में होगा.





