ग्रीन थीम पर हराभरा दिखाई दिया ‘द रास गरबा’

इवेंट फॉक्स एंटरटेनमेंट का चोरडिया युथ स्पेस पर आयोजन

अमरावती/दि.17- स्थानीय बडनेरा रोड स्थित मारूती सुझुकी अस्पा बंड सन्स शोरूम के सामने चोरडिया युथ स्पेस पर इवेंट फॉक्स एंड एंटरटेनमेंट द्वारा नवरात्रोत्सव पर्व निमित्त आयोजित ‘द रास गरबा’ में बीती शाम ‘ग्रीन थीम’ पर गरबा खेला गया. इस समय गरबा प्रेमियों ने हरे रंग के परिधान धारण कर गरबा खेलने का आनंद लिया. बीती शाम ‘द रास गरबा’ में अमरावती परिक्षेत्र के विशेष पुलिस महानिरीक्षक डॉ. महेश पाटिल, जिलाधीश आशीष येरेकर की पत्नी दिपाली येरेकर तथा ‘द रास गरबा’ के प्रायोजक आराधना समुह के संचालक पुरणसेठ हबलानी, जेपीएस रॉयल एनफिल्ड शोरूम के संचालक प्रणव गट्टानी, अथिना के संचालक आदित्य गुडधे व परिवार तथा ख्यातनाम उद्योजक प्रज्वल मालू व नितीन मोहोड बतौर प्रमुख अतिथी उपस्थित थे. दैनिक ‘अमरावती मंडल’ की मीडिया पार्टनरशिप के तहत आयोजित ‘द रास गरबा’ में आज शाम ‘ग्रे थीम’ पर गरबा खेला जाएगा.
इस आयोजन को सफल बनाने हेतु इवेंट फॉक्स एंटरटेनमेंट के संचालक प्रतीक मोहता, सौरव पनपालिया व राज पनपालिया सहित गोपाल पनपालिया, प्रशांत पनपालिया, किशोर पनपालिया, उमेश पनपालिया, किशोर मोहता, अनिल पनपालिया, सरिता सोनी, राजेश मालानी द्वारा महत प्रयास किए जा रहे है.

Back to top button