भारत नगर में दो पडोसियों के बीच मारपीट

अमरावती/प्रतिनिधि दि.२९ – स्थानीय फे्रजरपुरा पुलिस स्टेशन अंतर्गत वडाली नाका कैम्प भारत नगर परिसर में पडोस में रहने वाले दो परिवारों के बीच बांधकाम को लेकर पुराना विवाद चल रहा है. इसी विवाद के चलते कल दोनों परिवारों के बीच जबर्दस्त मारपीट हुई. भारत नगर निवासी अनिल वासुदेवराव तायडे (51) यह घर के सामने टहल रहे थे. उस समय घर के सामने गौतम दाभाडे और दिपक वाघमारे यह खडे थे. अनिल तायडे ने उन्हें वहां खडे रहने बाबत पूछा तब दिपक वाघमारे ने कहा कि दो पारधियों के लडकों ने आपके पानी का मीटर तोडा है. इसी बात पर गौतम दाभाडे ने वहां पहुंचकर अनिल तायडे से गालीगलौच की और उसका बेटा गजेंद्र दाभाडे ने लाठी से उसपर हमला किया. जिसकी शिकायत अनिल तायडे ने फे्रजरपुरा थाने में दर्ज की. इसी बीच गौतम दाभाडे भी थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि वह और तायडे परिवार पडोसी है. अनिल तायडे ने अपने घर के गेट का कॉलम दाभाडे के घर को लगकर खडा किया. इस बात पर उनमें हमेशा विवाद होता था. कल अनिल तायडे ने पानी का मीटर तोडने की बात पर गालीगलौच की और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने दोनों परिवारों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है.

Back to top button