दर्यापुर के आदित्य साबले का सीआईएसएफ में चयन
मित्र परिवार व विविध सामाजिक संगटनाओं ने दी शुभकामना

दर्यापुर /दि.20- स्थानीय नवजीवन अस्पताल के संचालक डॉ. रवींद्र विठ्ठलराव साबले एवं डॉ. माधुरी रवींद्र साबले के सुपुत्र आदित्य साबले का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा दल (सीआईएसएफ) में अधिकारी पद पर चयन किया गया. आदित्य की इस उल्लेखनीय सफलता की वजह से शहर व उनके परिवार का नाम रोशन हुआ है. जिसमें आदित्य का सर्वत्र अभिनंदन किया जा रहा है. उसने हालही में अपनी ट्रेनिंग पूर्ण की है.
आदित्य ने कडी मेहनत, जिद्द और सतत अभ्यास के बल पर यह सफलता हासिल की है. देश सेवा का स्वप्न देखते हुए उसने अथक प्रयास किए और उसे सफलता का फल प्राप्त हुआ. आदित्य के सीआईएसएफ में अधिकारी के तौर पर चयन किए जाने पर परिसर में आनंद और उत्साह का वातावरण निर्माण हुआ है. आदित्य ने साबले परिवार के शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र के योगदान की परंपरा को आगे ले जाते हुए यश प्राप्त किया. वह युवा पीढी के लिए आदर्श बना है. उसकी इस सफलता पर रिश्तेदार, मित्र परिवार, विविध सामाजिक संगटना तथा शहरवासियों ने अभिनंदन कर शुभकामना दी.





