उधार दिये पैसे मांगने पर युवक की हत्या का प्रयास

फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के कुंभारवाडा परिसर की घटना

अमरावती/दि.17 – उधार दिये पैसे मांगने के लिए घर जाने पर एक 22 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया. हमले में गंभीर रुप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. जख्मी युवक का नाम फ्रेजरपुरा निवासी समीर मदार चौधरी है. जबकि आरोपियों के नाम इकबाल बाबूलाल रायलीवाले (25) और समीर लुचाईवाले है.
जानकारी के मुताबिक 12 जुलाई को समीर चौधरी के बडे भाई शाहरुख मदार चौधरी ने इकबाल रायलीवाले को नागपुर संदल में घुमने जाने के लिए 10 हजार रुपए उधार दिये थे. वह पैसे मांगने के लिए शाहरुख का भाई समीर चौधरी 15 जुलाई को इकबाल रायलीवाले के घर गया. तब इकबाल ने उसे कहा कि, वह उधारी के पैसे दूसरे दिन देगा. इस दौरान पडोस में रहने वाला समीर लुचाईवाले नामक युवक वहां पहुंचा और उसने चाकू निकालकर कोई बातचीत किये बगैर समीर चौधरी पर हमला कर दिया. समीर लुचाईवाले द्वारा चाकू से हमला करते समय इकबाल रायलीवाले ने समीर चौधरी को पकडकर रखा था. हमले में वह जख्मी होकर नीचे गिर पडा. पश्चात दोनों आरोपी वहां से भाग गये. जख्मी समीर को उसके भाई ने जिला अस्पताल में भर्ती किया. जहां उस पर उपचार जारी है. शिकायत के आधार पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया ह

Back to top button