घर में घुसकर महिला से जबरदस्ती का प्रयास
भातकुली थाना क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज

अमरावती /दि.1– भातकुली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने छेडछाड व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है. आरोपी युवक का नाम अमरावती निवासी प्रशिक वानखडे (22) है.
जानकारी के मुताबिक पीडित महिला के 20 साल से अपने बेटे के साथ मायके रहती है. मंगलवार 30 जून को महिला सुबह 9 बजे के दौरान घर में अकेली थी, तब आरोपी प्रशिक घर में घुसा और पीडित महिला को अपने साथ चलने और शरीरसुख की मांग करने लगा. महिला के प्रतिकार करने पर वह जबरदस्ती करने लगा. तब संतप्त हुए प्रशिक ने उसे अपने संबंधों के सभी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और घर से चला गया. पश्चात उसने दोपहर में पीडिता के बेटे के मोबाइल पर वह अश्लील फोटो और वीडियो भेजे. बाद में आरोपी ने पीडिता को फोन कर फिर से यह फोटो और वीडियो सार्वजनिक वायरल करने की धमकी दी. पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75 (1) (2), 351 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.




