बालसंस्कार शिविर का उत्साह के साथ समापन

विद्यार्थीयों को किया शालेय बैग का वितरण

* श्रीरामचंद्र संस्थान का अयोजन
नांदगाव पेठ/दि.18 श्रीरामचंद्र संस्थान कि ओर से आयोजित बालसंस्कार शिविर का समापन उत्साह के साथ संपन्न हुआ. शिविर के समापन पर विद्यार्थीयों को शालेय बैग का वितरण किया गया. यह उपक्रम स्व. हिराबाई तुलसीरामजी गुल्हाने, चैरिटेबल ट्रस्ट के विवेक गुल्हाने, तथा संप्तरंग एज्युकेशन एंड सोशल वेलफेअर सोसायटी नांदगांव पेठ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था.
बाल संस्कार शिविर के माध्यम से विद्यार्थीयों मे संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और सामाजिक दायित्व को आत्मसात करने का प्रयास किया गया. शिविर के दौरान विविध धार्मिक, सांस्कृतिक व प्रबोधनात्मक उपक्रमों का आयोजन किया गया था. समापन के अवसर पर विद्यर्थियों को शालेय बैग का वितरण करने से विघार्थीयों के चेहरे पर अलग ही खुशी दिखाई दी. शिविर में उपस्थित मान्यवरों ने विद्यार्थियाेंं को शिक्षा का महत्व विषद किया और कहा कि इस तरह के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उपक्रम चलाए जाने की आवश्यकता है. इस समय ट्रस्ट के सचिन राउत, भास्करराव राजुरकर, अतुल तलमले, अक्षय मानकर, एंव संप्तरंग संस्था के राजेंन्द्र तुले, वेद मॅडम, अरविंद देशमुख, दिनेश चौधरी, बाला देशमुख और अविनाश शिंदे, आदी उपस्थित थे. शिविर को सफल बनाने आयोजकों ने अथक प्रयास किए

Back to top button