गणोरी में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजन

भातकुली/ दि. 7- सेवा संकल्प अभियान तथा ‘मेरा गांव स्वास्थ्य संपन्न गांव ’ अभियान अंतर्गत तहसील के गणोरी गांव में श्री संत महंमद खान महाराज की पुण्यतिथि महोत्सव के अवसर पर विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी उपक्रमों का आयोजन आयुष्यमान आरोग्य मंदिर, उत्तमसरा तथा श्री संत महंमद खान महाराज संस्थान गणोरी के संयुक्त तत्वाधान में भव्य रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.
रक्तदान शिविर में बालाजी ब्लड बैंक के सहयोग से 37 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. वहीं महात्मे आई हॉस्पिटल की ओर से आयोजित नेत्र जांच शिविर में 123 लाभार्थियों की आँखों की जांच की गई. जांच के दौरान 46 मरीजों की आँखों में मोतियाबिंद पाए जाने पर आगे के उपचार एवं शल्यक्रिया के लिए रेफर किया गया. इसके अलावा 12 लाभार्थियों में रिफ्रेक्शन ऐरर पाया गया. इस अभियान के अंतर्गत एनसीडी शिविर का भी आयोजन किया गया. शिविर में नागरिकों की रक्तचाप एवं रक्तशर्करा की जांच की गई. 110 लाभार्थियों ने एनसीडी जांच का लाभ लिया.
जांच के दौरान तीन नए उच्च रक्तचाप के तथा 2 दमा के मरीज पाए गए. वहीं 1 मरीज को हदयरोग की आगे की जांच के लिए रेफर किया गया. साथ ही 1 कैन्सर स्क्रिनिंग भी की गई. इस स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गणोरी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र अंचितलवार, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सोनाली देशमुख, स्वास्थ्य सेवक अमित नरसिंगकर, संजय सुलताने, स्वास्थ्य सेविका मंगला वानखेडे, शारदा बारड, आशा सेविका संगीता डहाके, प्रतिभा गावंडे सहित श्री संत महंमद खान महाराज संस्थान के कार्यकर्तोओं व ग्रामपंचायत गणोरी के पदाधिकारी तथा कर्मचारियों ने अथक परिश्रम किए.





