13 करोड वोट काटे जाने का दावा भ्रामक

केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा

नई दिल्ली/ दि. 7-रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने एसआईआर को लेकर विपक्ष के आरोपों को भ्रामक बताते हुए कहा कि, 13 करोड वोट काटे जाने का दावा पूरी तरह असत्य है.
आठवले ने मंगलवार को कहा कि, ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में मृत, अनुपस्थित, स्थायी रूप से स्थानांतरीत तथा 1 से अधिक स्थानों पर पंजिकृत मतदाताओं की प्रविष्ठियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत चिन्हींत किया गया है.
उन्होंने कहा कि, उपलब्ध आकडों के अनुसार लगभग 13 करोड नाम विभिन्न श्रेणियों में चिन्हींत किए गए है. जिनमें 2.8 करोड मृत, 3 करोड अनुपस्थित/लापता, 6.3 करोड स्थायी रूप से स्थानांतरीत तथा लगभग 1 करोड दोहरी प्रविष्ठियों में शामिल है.

Back to top button