गौमाता के सम्मान में ग्रामीण अस्पताल में रक्तदान शिविर
23 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

चिखलदरा/दि.17- स्थानीय ग्रामीण अस्पताल में गौमाता के सम्मान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किेया गया. जिसे परिसर के नागरिकों ने उत्स्फुर्त प्रतिसाद दिया. इस रक्तदान शिविर में 23 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया. मेलघाट के दुर्गम क्षेत्र के मरीजों के लिए यह 23 यूनिट रक्त वरदान साबित होगा. इसमें विशेष यह है कि एक बढाई का काम करनेवाले व्यक्ति ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शिविर की शुरूआत की. जिसकी चर्चा संपूर्ण तहसील में हो रही है.
नगरसेवक आल्हाद कलोती की अगुवाई में आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के शहराध्यक्ष वेदांत सुपाले, राजस्थानी समाज के प्रमुख खेमराज तिवारी, आनंद गौर, प्रभु उघडे, पानसुरकर सर, गजानन रानवरे, नामदेव खडके, अनिल रानवरे, शुभम मिश्रा, शुभम शर्मा, अशोक शर्मा की उपस्थिति में हुआ. धारणी स्थित शासकीय रक्त केन्द्र की टीम ने रक्त संकलन का कार्य किया.
इस शिविर में मुख्य आकर्षण का केन्द्र बढाई का काम करनेवाले शेख इस्माइल शेख सुभान ने सर्वप्रथम आगे आकर रक्तदान किया और समाज े के सामने आदर्श स्थापित किया. शिविर को स्थानीय थानेदार व प्रतिष्ठित नागरिकों ने भेंट दी और इस उपक्रम की सराहना की. रक्तदान शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया. इस सफल आयोजन को लेकर नगरसेवक आल्हाद कलोती ने उपस्थितों और रक्तदाताओं का आभार माना.





