भोंदू खरात को फोन करने वालों में चाकणकर दूसरे नंबर पर

अशोक खरात और चाकणकर के बीच हुई 33,727 सेकंड बात

मुंबई /दि.16- नाशिक के विकृत भोंदूबाबा अशोक खरात के कई राजनेताओं से घनिष्ठ संबंध होने का खुलासा होने के बाद, खरात को किसने और कितनी बार फोन किया इसकी सूची ही सामाजिक कार्यकर्ता अंजली दमानिया ने बुधवार को सामने रखी. इसमें पहले नंबर पर खरात की बेटी और दूसरे नंबर पर रूपाली चाकणकर का नंबर होने का दावा दमानिया ने किया है. खरात और चाकणकर के बीच कुल 33 हजार 727 सेकंड बातचीत होने का भी उन्होंने दावा किया है.
खरात मामले में रूपाली चाकणकर को राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद और अजित पवार गुट की महिला प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा. चाकणकर और खरात के संबंध कितने घनिष्ठ थे इसकी जानकारी दमानिया ने पत्रकार परिषद में दी. खरात को कॉल करने वालों की सूची ही उन्होंने जारी की. इसमें पहले 10 लोगों की सूची में रूपाली चाकणकर का नंबर दूसरे स्थान पर है. चाकणकर ने खरात को कुल 177 फोन किए थे. इनमें 119 इनकमिंग कॉल और 58 आउटगोइंग कॉल हैं. एक दिन चाकणकर ने खरात से 22 मिनट तक बातचीत की थी, ऐसा बताते हुए दमानिया ने उनके कॉल्स के सबूत दिखाए.

Back to top button