कुख्यात आरोपी की तलाश में छत्रपति संभाजीनगर पुलिस अमरावती में

स्थानीय पुलिस की सहायता से अभियान शुरु

* प्रकरण में बरती जा रही है गोपनीयता
अमरावती/दि.10 – किसी संगीन घटना में फरार आरोपी अमरावती शहर में छिपा रहने की जानकारी मिलने के बाद मराठवाडा के छत्रपति संभाजीनगर शहर पुलिस का दल आज शुक्रवार 10 जुलाई को सुबह से अमरावती में डेरा जमाये हुए है. अमरावती पुलिस की सहायता से फरार कुख्यात आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. इस प्रकरण में पुलिस द्वारा काफी गोनीयता बरती जा रही है.
जानकारी के मुताबिक छत्रपति संभाजीनगर में हाल ही में कोई संगीन घटना घटित हुई है. इस घटना के कुछ आरोपी फरार है. इन फरार आरोपियों का लोकेशन अमरावती शहर मिला रहने से छत्रपति संभाजीनगर शहर पुलिस शुक्रवार 10 जुलाई को अमरावती पहुंच गई. उन्होंने पुलिस आयुक्तालय पहुंचकर पुलिस आयुक्त राकेश ओला से मुलाकात की और स्थानीय पुलिस की मदद से सुबह से ही इन आरोपियों की तलाश में जुट गई है. अमरावती शहर और छत्रपति संभाजीनगर पुलिस का संयुक्त दल इन आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटा हुआ है. इस संबंध में छत्रपति संभाजीनगर और अमरावती शहर पुलिस से अमरावती मंडल ने बातचीत की तो उन्होंने फिलहाल इस प्रकरण में कुछ भी बताने से इंकार किया. काफी गोपनीय रुप से इन फरार आरोपियों की तलाश जारी है. विभिन्न दल आरोपियों की तलाश में जुटे हुए है.

Back to top button